देसी घी पीकर इतनी खूबसूरत दिखती हैं मीरा राजपूत, जानिए आयुर्वेद में घी का ग्लोइंग स्किन से क्या है संबंध

सेलेब्रिटी की स्किन इतनी खुबसूरत कैसे होती है? नो मेकअप लुक में भी स्किन फ्लालेस और खूबसूरत दिखती है। ऐसा क्यों और कैसे, ये सब कुछ एक्ट्रेस मीरा राजपूत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, वो भी सिर्फ और सिर्फ अपने फैन्स के लिए।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : June 2, 2022 7:01 AM IST

फ्लालेस, हेल्दी, कोमल और खुबसूरत स्किन का सपना तो मेरी तरह आपका भी जरुर होगा। बात जब स्किन की आती है तो अच्छे से अच्छा स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदने में हम पहरेज नहीं करते। इतने जतन और इतने महंगे प्रोडक्ट के इस्तेमाल के बाद भी स्किन में वो वाला निखार नहीं आता, जो हमें चाहिए होता है। फिर थक हर कर हमें महंगे सैलून या फिर मेकअप का सहारा लेना ही पड़ता है। बात अगर सेलिब्रिटीज की करें तो काफी हेरोइंस की स्किन बिना मेकअप के भी काफी खुबसूरत और फ्लोलेस नजर आती है। जिसमें एक हैं मीरा राजपूत। जी हां अगर आप मीरा राजपूत के सोशल अकाउंट पर नजर दौडाएं तो वो आपको फिटनेस और स्किन केयर रूटीन के बारे में जानकारी साझा करते दिख जाएंगी। जिनकी फैन फ़ॉलोओइंग भी लाखों में हैं।

मीरा की फ्लालेस स्किन का राज

अभी हल ही में एक्ट्रेस मीरा राजपूत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट अपने फैन्स के लिए साझा किया। जिसमें वो नो मेकअप और नो फिल्टर लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर को साझा करते हुए भी यही लिखा है कि, ‘ना कोई फिल्टर और ना ही कोई मेकअप’, स्किन की खूबसूरती के लिए मैं घी पी रही हूँ। हालांकि ये सुनने में काफी अजीब है लेकिन सोशल मीडिया पर मीरा राजपूत फिटनेस और स्किन केयर को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं और ज्यादातर नो मेकअप लुक रखती हैं।

जानिए मीरा के घी पीने का फंडा

एक्ट्रेस मीरा राजपूत ने स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए घी पीने की बात कही है। उन्होंने कहा कि, अच्छी स्किन के शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना बेहद जरूरी है। जिसमें हमारी मदद घी बखूबी करता है। और शरीर की सभी एक्टिव कोशिकाओं को अंदर से पोषित करता है। उनकी मानें तो घी का उतना ही सेवन करें, जितना शरीर के लिए जरूरी हो।

क्या कहते हैं आयुर्वेद के जानकार

आयुर्वेद से जुड़े जानकारों की मानें तो उन्होंने भी इस बात को सही करार दिया है कि, घी पीने से स्किन काफी अच्छी जाती है। ये एक तरह की थेरेपी होती है। जिसकी मदद से स्किन डीटोक्स होती है। घी की मात्रा क्या हो, और कितने दिन तक इसे पिएं, ये सब आपके डाइजेशन पर निर्भर करता है। लेकिन आदर्श रूप से सुबह खाली पेट 20 मिलीलीटर घी से आप एक अच्छी शुरुआत कर सकते हैं। फिर धीरे-धीरे आप इसकी मात्रा को बढ़ाकर 40 मिलीलीटर तक कर सकती हैं।

इस बात का भी रहे ख्याल

यहां घी पीने का कुछ लोग ये भी मतलब निकाल सकते हैं कि, वो तला भुना खा सकते हैं। अगर आप घी पीती हैं तो तो दिनभर की डाइट को बेहद हल्का रखें। जिसमें ना के बराबर आयल हो। क्योंकि हमारे शरीर को जितनी जरूरत है, उतना घी का सेवन आप कर चुकी होती हैं। आप डीप फ्राई चीजों और ढेर सारी मसालेदार चीजों से दूरी बनाकर रखें। वहीं अगर आप लगातार सात दिनों तक घी पीती हैं तो शरीर के सभी विषाक्त पदार्थ आपके डाइजेशन सिस्टम में जमा हो सकते हैं, जिसे आप आखिरी दिन दवा खाकर निकाल सकती हैं।

घी पीने से खूबसूरती बढ़ाने का ये नुस्खा तो एक्ट्रेस मीरा राजपूत का है। लेकिन अगर आप भी इसे अपनाने वाली हैं, तो यहां आपको रुकने और समझने की जरूरत है। क्योंकि इस लक्ष्य में एक्ट्रेस मीरा राजपूत ने अपनी नो मेकअप वाली स्किन का सीक्रेट साझा किया है। अगर फिर भी आप इसे अपनाना चाहते हैं तो स्किन स्पेशलिस्ट की राय जरुर लें। क्योंकि बात जब स्किन की आती है तो हमेशा किसी पेशेवर का मार्गदर्शन जरुर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source