मीरा राजपूत की ये 5 मिनट की Hair trick देख आपके मुंह से निकलेगा 'wow', वीडियो में देखकर खुद आजमाएं

Mira Rajput Hair Trick : मीरा राजपूत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फिर चाहे ब्यूटी हैक्स हों या हेयर केयर हैक्स। हाल ही में मीरा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक ट्रिक है। आप भी देखिए वीडियो।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 9, 2021 6:25 PM IST

Mira Rajput Hair Trick  : बॉलीवुड के सबसे दमदार कपल्स में से एक और लोगों की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार शाहिद कपूर और मीरा राजपूत किसे पसंद नहीं। दोनों ही मौजूदा वक्त में युवाओं के लिए आइडल हैं। हालांकि मीरा बॉलीवुड में नहीं है लेकिन फिर भी उनके फैंस लाखों में हैं। यही कारण है कि उनके पति शाहिद भले ही सुर्खियों में न रहें लेकिन वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फिर चाहे ब्यूटी हैक्स हों या हेयर केयर हैक्स मीरा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ भी शेयर करना नहीं भूलती हैं। फैंस को भी मीरा के ब्यूटी और हेयर हैक्स काफी भाते हैं, जिन्हें बेहद पसंद किया जाता है।

दो बच्चों की मां होने के साथ ब्यटी और हेयर केयर फ्रीक हैं मीरा

दो प्यारे बच्चों की मां और एक परफेक्ट पत्नी होने के साथ-साथ मीरा अपनी फिटनेस, लाइफस्टाइल और सुंदरता के लिए जानी जाती हैं। अगर आप मीरा का इंस्टाग्राम हैंडल देखेंगे तो आपको उनके ऐसे ब्यूटी और हेयर केयर हैक्स देखने को मिलेंगे, जिन्हें देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। अगर आपने उन्हें अभी तक नहीं देखा है तो आप जरूर कुछ न कुछ मजेदार मिस कर रहे हैं।

मीरा ने शेयर किया आसान सा हेयर केयर हैक

हाल ही में, मीरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक आम लेकिन बहुत ही मजेदार हेयर हैक शेयर किया है। अगर आप भी तुरंत यूज में आने वाले DIY और ईजी हेयर हैक तलाश रहे हैं तो मीरा का इंस्टाग्राम आपका अगला ठिकाना हो सकता है। मीरा का ये हेयर हैक आपको सैलून जैसे बाल दे सकता है।

मीरा ने शेयर किया हेयर हैक वीडिया

मीरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो के जरिए इस हैक को शेयर किया है। वीडियो में मीरा एक साधारण से हेयरस्टाइल कैरी करते हुए दिखाई दे रही हैं, जिसे सिर्फ पांच मिनट में बनाया जा सकता है।

कैसे करनी है ये ट्रिक

तो आपको बस इतना करना है कि हेल्क गीले बालों पर हीट प्रोटेक्टर लगाना है और फिर अपने बालों को दो भागों में बांट लेना है।

मीरा इस ट्रिक को करने के लिए एक पैडल ब्रश का उपयोग करने का सुझाव देती है क्योंकि यह जल्दी और बालों को साफ रूप देता है।

मीरा बालों को बीच से लेते हुए बाहर की दिशा में ब्रश का उपयोग करती है। मीरा ने चुटकी बजाते हुए वीडियो को समाप्त किया, "जब तक यह रहें तब तक मजे लें।"

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.