Mint face pack benefits : कई ब्‍यूटी प्रोब्‍लम्‍स से निजात दिलाता है ये एक फेस पैक

इसमें मिनरल्स और विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हमारी त्वचा पर एंटीसेप्टिक और एक प्राकृतिक क्लींज़र की तरह काम करता है। यह त्वचा पर होने वाले मुंहासे, जलन और ब्लेमिशेज़ जैसी समस्याओं को दूर करने का एक प्राथमिक उपचार माना गया है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : August 6, 2019 4:27 PM IST

औषधीय गुणों से भरपूर पुदीना (Mint face pack benefits) हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मिनरल्स और विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हमारी त्वचा पर एंटीसेप्टिक और एक प्राकृतिक क्लींज़र की तरह काम करता है। यह त्वचा पर होने वाले मुंहासे, जलन और ब्लेमिशेज़ जैसी समस्याओं को दूर करने का एक प्राथमिक उपचार माना गया है।

औषधीय गुणों से भरपूर है पुदीना

आयुर्वेद में पुदीने (Mint face pack benefits) को हर्ब अर्थात जड़ी बूटी माना गया है। इसे वायु नाशक माना गया है। जो सीने में जलन, मितली आदि में राहत देता है। इसके पत्ते में पाये जाने वाले गुणों से पेट दर्द और आंतों की ऐंठन में आराम मिलता है। पर क्‍या आप जानती हैं कि यह आपके सौंदर्य के लिए भी उतना ही लाभदायक है, जितना आपकी सेहत के लिए। आइए जानते हैं इसके इस्‍तेमाल का तरीका।

मिंट फेस पैक (Mint face pack benefits)

सनबर्न के लिए मिंट फेस पैक (Mint face pack benefits)

अगर इस मौसम में आपको बाहर निकलते हुए सन बर्न या त्‍वचा पर जलन महसूस होती है तो आपको मिंट फेस पैक चेहरे पर लगाना चाहिए। इसके लिए आपको ककडी के कुछ टुकड़े और मिंट अर्थात पुदीने की पत्तियों को मिलाकर फेस पैक बनाना है। इसमें और कुछ भी मिलाने की जरूरत नहीं है। मिंट लीफ में मौजूद ठंडक आपके चेहरे की जलन को समाप्‍त करेगी। साथ ही सनबर्न के खिलाफ भी रक्षा करेगी।

कील-मुंहासों के लिए (Mint face pack benefits)

मॉनसून में अकसर कील-मुंहासों की समस्‍या हो जाती है। खासतौर से ऑयली त्‍वचा पर ये ज्‍यादा होते हैं। इसके‍ लिए आप पुदीने की पत्तियों को पीसकर मुल्‍तानी मिट्टी में मिलताएं और चेहरे पर यह फेस पैक लगाएं। 15 मिनट तक चेहरे पर रखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

दाग धब्‍बों के लिए (Mint face pack benefits)

चेहरा जब डीहाइड्रेट होने लगता है तो उस पर दाग धब्‍बे नजर आने लगते हैं। इसके लिए आप पुदीने की पत्तियों को पीसकर इसमें कुछ गुलाब जल की बूंदें डालकर पेस्ट तैयार करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। अब इसे ठंडे पानी से धो लें। पुदीने और गुलाब जल से बना पैक त्वचा में होने वाले इन्फेक्शन को दूर करने का सबसे बढ़िया तरीका माना जाता है। साथ ही त्वचा में होने वाले मुहासों को भी दूर करता है। पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाये जाते हैं। यह मुंहासों के दाग धब्बों को हटाने में मदद करता है।

रंगत निखारे (Mint face pack benefits)

एक कटोरी दूध में 2 बड़े चम्मच जई का आधा चम्मच पाउडर और खीरे के रस को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। कई चीज़ों से बने इस पैक को अपनी अंगुलियों की सहायता से चेहरे पर लगाते हुये मालिश करें और 5 मिनट के लिये ऐसे ही सूखने के लिये छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा साफ कर लें। यह पैक त्वचा की कोशिकाओं को नई उर्जा प्रदान करता है और त्वचा की नमी को खोने से बचाता है। यह त्‍वचा की रंगत को दो शेड तक निखार देता है।

काजोल को न हो ब्यूटी स्लीप की जरूरत, पर फायदेमंद है ब्‍यूटी स्‍लीप

किस उम्र में यूज करनी चाहिए एंटी एजिंग क्रीम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source