... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 24, 2023 6:53 PM IST
चेहरे पर सफेद धब्बों (Milia) को घोलकर स्किन से बाहर निकाल देते हैं ये 10 नुस्खे! जानें घर पर किए जाने वाले आसान नुस्खे
Milia treatment in hindi : जब बात चेहरे की खूबसूरती की होती है तो हमारे दिमाग में बेदाग-निखरी हुई स्किन का ख्याल आता है लेकिन मौजूदा वक्त में तमाम बीमारियों और स्ट्रैस की वजह से ये मुमकिन नहीं। इस प्रदूषण भरे माहौल और तेज गर्मी की वजह से चेहरे पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं, जिसमें मुंहासे, चेहरे पर सफेद रंग के धब्बे (milia), दाने या फिर चकत्ते भी शामिल हैं। कील-मुंहासों और दाग-धब्बों को तो आप महंगे-महंगे प्रोडक्ट की मदद से ठीक कर सकते हैं लेकिन चेहरे पर सफेद रंग के छोटे-छोटे दाने आपकी खूबसूरती को छीनने का काम करते हैं। ये दाने आंखों, गाल और माथे पर हो जाते हैं, जिसकी वजह से आपको कई तरह के नुस्खे भी आजमाने पड़ सकते हैं। हालांकि जब आराम नहीं मिलता तो आपको डॉक्टर के चक्कर तो लगाने पड़ सकते हैं। अगर आपके चेहरे पर सफेद रंग के ये छोटे-छोटे धब्बे (milia treatment in hindi)हैं, तो हम आपको ऐसे तरीके के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी इस परेशानी को हल करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं क्या है इसका इलाज।
1-इन सफेद धब्बों को चेहरे पर से निकालने का सबसे प्रभावी तरीका है नियमित रूप से एक माइल्ड स्क्रब या फिर साफ कपड़े से प्रभावित स्किन को एक्सफोलिएट करना। इसकी मदद से आपको इन धब्बों को निकालने में मदद मिलती है।
2-रोजाना कुछ देर तक यानि 10 से 15 मिनट तक जहां-जहां सफेद धब्बे हैं, वहां-वहां पर गर्म सेंक का यूज करें। ऐसा करने से ये धब्बे धीरे-धीरे कम हो जाएंगे।
3-इन सफेद धब्बों को जड़े से खत्म करने के लिए आपको जहां-जहां ये धब्बे हैं वहां-वहां रेटीनॉयड क्रीम का प्रयोग करना है। ये क्रीम इन धब्बों को घोलने का काम करती है।
4-एक छोटी सी सुई या फिर स्टरलाइज्ड ट्वीजर्स से धब्बों में छेद कर दें और उसके बाद रुई के एक टुकड़े की मदद से उस जगह को दबाएं, जिससे सारा तैलीय पदार्थ निकल जाएगा और धब्बे हल्के हो जाएंगे।
5-आपको इन सफेद धब्बों से निजात पाने के लिए स्किन कोशिकाओं और धब्बों के बीच संबंध को ढीला करना होगा, जिसके लिए आप एंजाइम बेस्ड एक्सफोलिएंट का यूज कर सकते हैं।
6-इन सफेद धब्बों को स्किन से निकालने के लिए आपको अल्फा हाइड्रोऑक्सी एसिड का यूज करना चाहिए, जो कि धब्बों को घोलकर स्किन से बाहर निकालने में मदद करते हैं।
7-घरेलू नुस्खे के रूप में आप ओटमील का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको ओटमील के इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाना है और 10 मिनट बाद साफ पानी से धो लेना है।
8-शहद की मदद से भी इन धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। आप प्रभावित हस्से पर शहद का मास्क बनाकर लगा लीजिए और 10 मिनट बाद साफ पानी से चेहरे को धो लीजिए।
9-नींबू का रस भी आपके चेहरे पर मौजूद सफेद धब्बों को निकालने में मदद करता है। आप सिर्फ नींबू के रस को इन धब्बों पर कुछ देर लगाएं और थोड़ी देर बाद साफ पानी से धोकर इन धब्बों से छुटकारा पाएं।
10-चेहरे पर मौजूद धब्बों को निकाल फेंकने के लिए आप बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर भी लगा सकते हैं। 10 मिनट तक चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं और उसके बाद साफ पानी से चेहरे को धोकर इन सफेद धब्बों से छुटकारा पाएं।