Men's Health Week 2020:  गर्मियों में दाढ़ी बढ़ाना होता है सबसे परफेक्ट, होते हैं कई जबरदस्त फायदे

कुछ लोगों का सोचना होता है कि गर्मियों में दाढ़ी बढ़ा (Men's Grooming Guide) लेने से बहुत ही गर्मी लगेगी, लेकिन आज हम आपको गर्मियों में दाढ़ी बढ़ाने के कुछ ऐसे फायदे बताएंगे, जिससे आपको दाढ़ी बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। इन फायदों को जानकर आपको भी दाढ़ी बढ़ाने की जरूरत महसूस होगी।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 9, 2020 7:04 PM IST

Men's Health Week 2020:  हर साल 10 जून से 16 जून तक मेंस हेल्थ वीक (Men's Health Week 2020) मनाया जाता है।  इस सप्ताह को मनाने का उद्देश्य पुरुषों को उनके स्वास्थ और हेल्थ से जुड़ी एक्टिविटीज के प्रति जागरुक करना है। इसके साथ ही इस वीक को मनाने के पीछे एक खास वजह भी है। अक्सर हम महिलाओं के स्वास्थ्य की बाते करते हैं, लेकिन पुरुषों के हेल्थ और हेल्थ से जुड़ी एक्टिविटी पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में इस वीक  (Men's Health Week 2020) में हम पुरुषों के स्वास्थ्य पर चर्चा करते हैं। इस वीक में आज हम आपको पुरुषों की दाढ़ी से जुड़ी कुछ हेल्थ टिप्स देने जा रहे हैं।
आज के दौर में अधिकतर पुरुष दाढ़ी रखते हैं। बढ़ी हुई दाढ़ी आज कल फैशन बन चुका है। कोई स्पोर्ट्स मैन हो या फिर फिल्मस्टार, हर जगह लोग बढ़ी हुई दाढ़ी में दिखते हैं। वहीं, बहुत से पुरुष हैं, जो कॉर्पोरेट ड्रेस कोड, दैनिक आवागमन, मौसम और समय के चलते अपनी दाढ़ी बढ़ा नहीं पाते हैं। कुछ लोगों का मानना (Men's Health Week 2020) है कि गर्मियों में दाढ़ी बढ़ा (Men's Grooming Guide) लेने से बहुत ही गर्मी लगेगी, लेकिन आज हम आपको गर्मियों में दाढ़ी बढ़ाने के कुछ ऐसे फायदे बताएंगे, जिससे आपको दाढ़ी बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। इन फायदों को जानकर आपको भी दाढ़ी बढ़ाने (Men's Health Week 2020) की जरूरत महसूस होगी। जानते हैं गर्मियों में दाढ़ी बढ़ाना क्यों है सबसे (Men's Grooming Guide) परफेक्ट टाइम?

झुर्रियां हो जाती हैं हाइड 

ऐसे पुरुष जिनके चेहरे पर बुढ़ापा नजर आने लगा है, उन्हें दाढ़ी बढ़ाने का बहुत ही फायदा होता है। दाढ़ी बढ़ा लेने से ऐसे पुरुषों के चेहरे पर झुर्रियां नहीं दिखती हैं। दाढ़ी से आपके चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन्स छिप जाते हैं। अगर आपकी दाढ़ी के बाल का रंग काला और सफेद है, तो इसके लिए भी चिंता की बात नहीं है। आज के दौर में यह एक फैशन है, जिसे 'सॉल्ट एंड पेपर' दाढ़ी का डिजाइन कहा जाता है। इससे आप खुद को एक बेहतरीन लुक दे सकते हैं।

हीट रैशेज से बचाती है दाढ़ी

गर्मियों में दाढ़ी बढ़ी होने से आप हीट रैशेज के खतरे से बच सकत ेहैं। दाढ़ी की मदद से आप गंदगी और एलर्जी से बच सकते हैं। दरअसल, जब भीषण गर्मी में आपके चेहरे पर धूप पड़ती है, तो  दाढ़ी एक बाधा के रूप में काम करती है और यह आपके स्किन के लिए ढाल की तरह काम करता है। सूरज की किरण डायरेक्ट आपके चेहरे पर नहीं पड़ती है। इस तरह दाढ़ी आपके चेहरे पर यूवी रेज नहीं पड़ने देती है, जिससे स्किन पर रिएक्शन और एलर्जी नहीं होती है।

स्किन को रखे स्वस्थ

जब आप शेविंग करते हैं, तो इससे आपके चेहरे के रोम छिद्र खुल जाते हैं। इससे गर्मियों में चेहरे कटने, फटने के चांसेज ज्यादा रहते हैं। इसके साथ ही शेविंग करने से स्किन रुखा हो जाता है। गर्मियों में शेविंग करने से आपकी स्किन नमी खो सकती है। ऐसे में अगर आप दाढ़ी रखते हैं, तो आपके स्किन के पोर्स साफ और स्वस्थ हो सकते हैं।

ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए है फायदेमंद

गर्मियों में ऑयली स्किन वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चेहरे पर ऑयल ना दिखे, इसलिए उन्हें बार-बार चेहरा धोना पड़ता है। ऐसे में आप दाढ़ी रखकर अपने ऑयली स्किन को छिपा सकते हैं। साथ हीं इससे पिपल्स और स्किन की समस्याएं कम होती हैं।

घर पर तैयार करें गुड़हल के फूलों से नेचुरल हेयर कलर ऑयल, बाल होंगे स्वस्थ और चमकदार

Feet Care Tips: गर्मियों में पैरों को रखें खूबसूरत और मुलायम, अपनाएं ये टिप्स

चेहरे पर पाएं मलाई जैसा गोरापन, बेसन में मिलाएं किचन में रखी ये चीजें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source