लड़कों को भी होती है स्किन केयर की जरूरत, इस तरह से अपनी त्वचा को बनाएं सॉफ्ट

लड़कियों की तुलना में लड़कों की स्किन काफी हार्ड होती हैं। इसलिए उन्हें भी अपने स्किन का ख्याल रखने की जरूरत होती है। यदि आप आप चाहते हैं कि आपके चेहरे पर निखार बनी रहे, तो इन टिप्स को फॉलो करें-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : October 17, 2020 10:21 AM IST

Men's Grooming Tips : लॉकडाउन के चलते अपनी स्किन को लेकर सिर्फ लड़कियां ही नहीं, बल्कि लड़के भी काफी परेशान हैं। इस दौरान खुद की स्किन को सॉफ्ट बनाना उनके लिए एक काफी बड़ी चुनौती बन चुकी है। पहले वे पार्लर या फिर किसी सैलून में जाकर अपनी स्किन को निखार पाते थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण वे ऐसा नहीं कर पा रहे।

ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बात करें, तो लड़कों के लिए बाजार में कम प्रोडक्ट्स उपलब्ध होते हैं। ऐसे में वे अपने चेहरे का खास ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। अगर आप चाहते हैं कि लॉकडाउन में भी आपके चेहरे पर निखार बना रहे, तो उसके लिए घर पर ही कुछ घरेलू उपाय ट्राई कीजिए।  चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही घरेलू टिप्स के बारे में-

कच्चे दूध को क्लिंजर के रूप में करें इस्तेमाल

मार्केट में कई तरह के क्लिंजर उपलब्ध हैं, लेकिन कच्चे दूध को भी आप क्लिंजर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके चेहरे पर निखार बनी रहेगी। रोजाना सोने से पहले एक कॉटन की मदद से अपने चेहरे को कच्चे दूध से साफ करें। इस क्लिंजर से आपके चेहरे की खोई हुई नमी वापस आएगी। इसके साथ ही दूध में मौजूद पोषक तत्व आपके चेहरे को भी मिलते हैं।

बियर्ड डैंड्रफ से तुरंत छुटकारा दिलाएंगे ये 3 सीक्रेट, रूसी दूर होने के साथ बढ़ेगी ग्रोथ

नींबू और टमाटर का फेसपैक लगाएं

गर्मियों में टैनिंग की समस्या सभी को होती है। अगर आपको टैनिंग हो गई है, तो टमाटर इसे हटाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले आप टमाटर को पीस लें। इस पेस्ट में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसे टैंनिंग वाली जगह पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

मुल्तानी मिट्टी फेसपैक

मुल्तानी मिट्टी त्वचा को निखारने में आपकी मदद करता है। इसका इस्तेमाल काफी समय से हो रहा है। अधिकतर महिलाएं मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाती हैं, लेकिन पुरुष भी इसे लगा सकते हैं। इससे चेहरे की रंगत में निखार आता है। मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच गुलाबजल और चंदन पाउडर मिलाएं। इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाएं। इससे चेहरे पर काफी बदलाव नजर आएगा।

बेजान और झड़ते बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये जरूरी टिप्स

चेहरे की रंगत निखारे हल्दी

हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण पाया जाता है। ये त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में हमारी मदद करता है। इतना ही नहीं हल्दी से स्किन पर मौजूद बैक्टेरिया भी खत्म होते हैं। चेहरे पर लगाने के लिए थोड़ी सी हल्दी में ज़ैतून का तेल मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे करीब 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें।

At Home Men's Haircut : लॉकडाउन में घर पर हेयर कट करने का है प्लान? तो ये 5 टिप्स आएंगी आपके काम

Body Odour : क्यों आती है शरीर से दुर्गंध, जानें कारण और दूर करने के घरेलू उपाय

Summer Skin Problems : गर्मी में होने वाली त्वचा संबंधित समस्याएं और उन्हें दूर करने के आसान टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source