
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 29, 2018 5:35 PM IST
Image credits by: पुरुषों की त्वचा महिलाओं की त्वचा से ज्यादा सख्त होती है। . © Shutterstock.
महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने, उनकी त्वचा को निखारने के ढेरों उपाय, तरीके और टिप्स बता दिए जाते हैं, लेकिन पुरुषों की त्वचा का क्या? क्या उन्हें साफ-सुथरी और बेदाग त्वचा पाने का हक नहीं है। हालांकि, चेहरे पर दाढ़ी और मूंछों के होने से उनके लिए किसी भी तरह के टिप्स को आजमाना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन यह इतना भी मुश्किल नहीं है। आप भी कुछ आसान से टिप्स ट्राई करके साफ-सुथरी और ग्लोइंग चेहरा पा सकते हैं।
ध्यान से करें स्किन प्रोडक्ट का चुनाव
पुरुषों की त्वचा महिलाओं की तुलना में मोटी होती है, इसलिए त्वचा की देखभाल के लिए स्किन प्रोडक्ट को चुनते समय सावधानी बरतनी चाहिए। अब चाहे आपकी त्वचा तैलीय हो, शुष्क हो या फिर दोनों का संयोजन आपको प्रोडक्ट की जांच पड़ताल करना जरूरी है।
एक्सफोलिएट
स्किन को एक्सफोलिएट करें। धूल-प्रदूषण से चेहरे और शरीर की त्वचा नमी खोकर बेजान हो जाती है। इससे चमक खो जाती है। ऐसे में त्वचा को तरोताजा और यंग बनाए रखने के लिए एक्सफोलिएट करें। यह त्वचा में मौजूद डेड और ड्राई स्किन की कोशिकाओं को हटाता है। ऑफिस में रहें या टूर पर स्किन को एक्सफोलिएट करें।
चेहरा दिन में दो बार जरूर धोएं। © Shutterstock.
दिन में दो बार चेहरा धोएं
जिस तरह महिलाएं अपनी त्वचा को दिन में दो से तीन बार पानी से धोती हैं, आप भी ऐसा ही करें। चेहरे को चमकदार बनाने के लिए साफ करना भी जरूरी होता है। साफ-सुथरी त्वचा पाना है, तो चेहरे को दिन में दो बार धोएं। साबुन का कम से कम इस्तेमाल करें। एलोवेरा या नींबू के रस से चेहरे को साफ करें। इससे त्वचा अंदर से साफ होगी।
चेहरा करें साफ
घरेलू उपाय में एक कटोरे में नींबू का रस निचोड़ें। कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने पूरे फेस पर लगाएं। इससे चेहरे की त्वचा साफ होती है। टैनिंग दूर होती है। नींबू का रस लगाने के बाद इसे 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर चेहरा धो लें। यह एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है। त्वचा टोन होती है। व्हाइट हेड, ब्लैक हेड और मुंहासे को भी कम करता है।
पर्याप्त पानी पिएं
त्वचा का ड्राई और डल होने से बचाने के लिए शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। कम से कम आठ गिलास पानी पिएं। इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है।
आठ घंटे सोना भी है जरूरी। © Shutterstock.
भरपूर नींद लें
पूरी नींद लें। अक्सर पुरुष देर रात तक जागकर टीवी देखते हैं, ऑफिस का काम करते हैं या फिर मोबाइल पर गेम खेलते रहते हैं। नींद शरीर के अंदरूनी अंगों के साथ-साथ त्वचा को हेल्दी रखने के लिए भी बेहद जरूरी है। सोएंगे नहीं तो थकावट के साथ आंखों के चारों ओर काले घेरे होंगे। अच्छी नींद त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत करके त्वचा के स्वास्थ्य को बहाल करने में आपकी मदद करता है।
त्वचा करें मॉइस्चराइज
मॉइस्चराइजिंग के बिना आपकी त्वचा रूखी हो जाती है। जरूरी है अपनी त्वचा के प्रकार के आधार पर एक अच्छा मॉइस्चराइजर का चुनाव करना। एक हेवी मॉइस्चराइजर सूखी त्वचा के लिए काम करता है, जबकि एक ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर त्वचा के लिए अद्भुत काम करेगा।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.