रूखे बालों से परेशान? शहद में इस सफेद चीज को मिलाकर लगाने से बाल होते हैं सिल्की, जानें किस तरह करें इस्तेमाल

Dry hair treatment: बालों को सिल्की बनाने के लिए जरूरी नहीं है कि आपको महंगे प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करना है। घर पर भी ऐसी कई चीजें हैं, जिनकी मदद से बालों में रूखेपन की समस्या को दूर किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : November 2, 2022 3:47 PM IST

Home remedies for dry and frizzy hair: रूखे बालों से छुटकारा पाना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन उसके लिए जो प्रोडक्ट्स आते हैं वे आपके जेब पर काफी असर डाल सकते हैं। लेकिन घर पर भी ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं, जिनकी मदद से घर पर बालों को सिल्की व मुलायम बनाया जा सकता है। बालों में रूखेपन की समस्या आजकल लोगों को काफी ज्यादा होने लगी है, जो आमतौर पर खराब प्रदूषण और बिगड़ती हुई जीवनशैली के कारण हो रहा है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको आपकी किचन में मौजूद चीजों के इस्तेमाल से ही बालों के रूखेपन की समस्या को दूर करने के तरीके बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं, बालों में रूखेपन की समस्या को दूर करने का तरीका क्या है। (How to make hair silky)

शहद और मेयोनीज से बनाएं सिल्की बाल

बालों को सिल्की बनाने के लिए आप शहद और मेयोनीज का इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद को एक नेचुरल मॉइस्चराइजर के रूप में जाना जाता है। वहीं मेयोनीज में वनस्पति तेलों समेत कई प्रकार के ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए बेहद अच्छे साबित हो सकते हैं। कमजोर व रूखे बालों के लिए मेयोनीज का इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद रहता है।

शहद और मेयोनीज का हेयर मास्क

हनी और मेयोनीज का हेयर मास्क जितना कारगर है, इसे तैयार करना उतना ही आसान है। आपको सबसे पहले एक साफ कटोरी लेनी है, जिसमें आपको 1 चम्मच मेयोनीज डाल लेनी है अब इसमें एक चम्मच शहद भी डाल लें और चम्मच के साथ अच्छे से मिला लें। अगर आपके पास ब्लेंडर है, तो यह और भी अच्छे से इसे मिलाने में आपकी मदद करेगा। आप चाहें तो उसमें कुछ बूंदें नारियल का तेल भी मिला सकते हैं, जिससे बालों को ज्यादा फायदा मिलता है।

लगाना है बहुत आसान

मिश्रण अच्छे से तैयार होने के बाद इसे बालों पर अच्छे से लगाएं और उंगलियों से बालों की जड़ से लेकर सिरे तक लगाने की कोशिश करें। लगाने से पहले बालों को धो लेने से अच्छा रिजल्ट आता है। इसे अपने बालों पर कम से कम 20 मिनट लगा कर रखें और फिर गुनगुने पानी के साथ धो लें।

इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि, बालों में रूखापन आना कई बार किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के कारण भी हो सकता है, जिसमें कुपोषण, कुअवशोषण, ईटिंग डिसऑर्डर और थायराइड से जुड़े विकार हो सकते हैं। वहीं कुछ शैंपू में सल्फेट्स जैसे कुछ ऐसे तत्व भी हो सकते हैं, जो बालों में रूखापन लाने का कारण हो सकते हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि अगर स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या या फिर खराब शैंपू के कारण ऐसा हुआ है, तो उसे घरेलू नुस्खों से ठीक नहीं किया जा सकता है। अगर आपकी यह समस्या लगातार एक हफ्ते से बनी रहती है, तो ऐसे में आपको डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। डॉक्टर पहले जांच करके स्थिति के कारण का पता लगाएंगे और फिर उसका इलाज करेंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source