Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Masoor Dal facepack : हम अक्सर अपनी स्किन के लिए हाई ब्रांडेट प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बारे में सोचते हैं। लेकिन रसोई की पेंट्री में छिपे खजानों को भूल जाते हैं। रोजमर्रा की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सामग्रियां जैसे जैतून का तेल, कॉफी, डार्क चॉकलेट, टमाटर, पपीता, संतरे के छिलके इत्यादि स्किन के लिए काफी अद्भुत होते हैं। इन सामग्री में मसूर दाल एक ऐसी रसोई सामग्री है जो दिखने में न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि इससे स्किन में होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है। यह स्किन पर चमक लाने के साथ-साथ कम उम्र में होने वाली झुर्रियों से भी आपको प्रोटेक्ट कर सकता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे असरदार फेसपैक के बारे में बताएंगे, जिससे स्किन पर मौजूद झुर्रियां और फाइन-लाइंस को कम किया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
इस फेसपैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले दाल को रात भर पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह इसे पीसकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें 1/3 कप कच्चा दूध मिलाएं। फिर गाढ़े पेस्ट को अपनी स्किन पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से इसे धो लें और सॉफ्ट तौलिये से थपथपाकर स्किन को सुखाएं। इससे स्किन ग्लो करेगी।
यह खास फेसपैक स्किन के बैक्टीरियल और फंगल समस्याओं को कम करके दाग-धब्बों से छुटकारा दिला सकता है। इस फेसपैक को बनाने के लिए सबसे पहले भीगी हुई दाल का पेस्ट और टमाटर की प्यूरी को बराबर मात्रा में लेकर इसके मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपनी स्किन पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद स्किन को अच्छे से धो लें। इससे टैनिंग की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
रात भर भीगी हुई दाल को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें बादाम का तेल (1 बड़ा चम्मच), कच्चा दूध (1 बड़ा चम्मच) डालकर इसका मिश्रण बना लें। इसके बाद इसे अपनी स्किन पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से इसे क्लीन करें। ऐसा करने से आपकी स्किन की चमक बढ़ेगी। साथ ही स्किन पर ग्लो आएगा।
यह खास फेसपैक आपकी स्किन को साफ करने में मददगार हो सकता है। साथ ही स्किन को पोषण प्रदान कर सकता है। इस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले कटोरी लें, इसमें 1 बड़ा चम्मच मसूर दाल पाउडर लें, इसमें 1 बड़ा चम्मच दूध, तीन बूंद नारियल तेल मिलाएं और मास्क को 20-30 मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से स्किन को अच्छे से धो लें।
स्किन को सॉफ्ट और चमकदार बनाने के लिए एक कोटीर में मसूर दाल का पाउडर लें, इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाकर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे पानी से साफ कर लें। इससे स्किन ग्लो करेगी।
मसूर दाल आपकी स्किन के लिए औषधि के समान हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी स्किन को मसूर दाल से किसी तरह की एलर्जी है, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका प्रयोग चेहरे पर करें।