
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Dal and rice face pack: चेहरे की स्किन सबसे खास होती है और यह उतनी ही सेंसिटिव भी होती है। ज्यादातर देखा गया है कि सिर्फ चेहरे की स्किन पर ही निशान, दाग व धब्बे पड़ जाते हैं और उसकी रंगत भी खराब होने लगती है। वैसे तो मार्केट में बहुत सारे प्रोडक्ट मिल जाते हैं, जो चेहरे की स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने का काम करते हैं। लेकिन कुछ चीजें हैं, जिनके कारण लोग इन प्रोडक्ट्स को लेने से कतराते हैं। पहली बात तो ये प्रोडक्ट महंगे होते हैं, जो जेब पर असर डालते हैं और दूसरा गारंटी भी नहीं है कि ये आपकी स्किन पर ठीक से काम कर पाएंगे या नहीं। वहीं कुछ केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट स्किन को उल्टा नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए हम आपको लिए लाएं हैं, दाल व चावल से बना एक खास तरह का फेस पैक जो स्किन की 3 बड़ी प्रॉब्लम को तो दूर करेगा ही साथ ही इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। (masoor dal and rice powder face pack benefits)
अगर आपको भी दाल और चावल खाना पसंद है, तो आपके लिए यह डबल बेनिफिशियल है। मसूर की दाल और चावल के बने फेस पैक से त्वचा की कई प्रॉब्लम्स को दूर किया जाता है। मसूर की दाल में एक नेचुरल एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं, जो डेड स्किन सेल्स को बाहर निकालने का काम करते हैं। वहीं चावल भी एक नेचुरल स्किन टोनर है, जो चेहरे की खराब हुई रंगत को वापस लाने का काम करता है। मसूर की दाल और चावल को मिलाकर तैयार किया गया यह फेस पैक दोगुना शक्तिशाली हो जाता है, जिस से चेहरे की स्किन को अनेक फायदे मिलते हैं।
मसूर की दाल और चावल से बने फेस पैक का सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि ये एक नेचुरल फेस पैक है और इस से स्किन को किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता है। इस खास फेस पैक से स्किन को मिलने वाले मुख्य 3 बेनिफिट्स कुछ इस प्रकार हैं -
मसूर की दाल और चावल का फेस पैक बनाना काफी आसान होता है और इसके लिए आप बाहर से कुछ भी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए वैसे तो सिर्फ दाल और चावल की ही आवश्यकता पड़ती है। हालांकि, इससे और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए उसमें कुछ अन्य चीजें भी मिलाई जा सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता पड़ती है
चावल और दाल के फेस पैक का पूरा फायदा लेने के लिए उसे सही तरीके से लगाना भी जरूरी होता है। इसलिए इस फेस पैक को लगाने का सही तरीका जान लें