
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Shahnaz Husain
mango peel face pack
Mango Peel Face Pack: गर्मी के मौसम में आम हर किसी के घर में आते हैं। हम में से ज्यादातर लोग आम खाते हैं और छिलकों को फेंक देते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि आम के छिलके भी बेहद काम के होते हैं। आम के छिलकों को फेंकने के बजाय, इन्हें सूखा लें और पाउडर बनाकर तैयार कर लें। अब आप इस पाउडर का इस्तेमाल फेस पैक के तौर पर कर सकते हैं। आइए, स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं कि आम के छिलकों का फेस पैक स्किन के लिए कैसे फायदेमंद होता है और चेहरे पर कैसे लगाएं?
आप एक चम्मच आम के छिलकों का पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें और इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट रखता है और पीएच लेवल को बैलेंस में बनाए रखने में मदद करता है।
आप चाहें तो आम के छिलकों के पाउडर को दही के साथ मिलाकर भी अप्लाई कर सकते हैं। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को मिटाने में असरदार होता है। इससे डेड स्किन सेल्स रिमूव होती है और त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाता है।
चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप आम के छिलकों के पाउडर को कच्चे दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। कच्चा दूध त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने में मदद करता है। यह स्किन का ग्लो बढ़ाता है और रंगत को भी साफ करता है।
अगर आप चेहरे की स्क्रबिंग करना चाहते हैं, तो आम के छिलकों के पाउडर को कॉफी पाउडर के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। इसमें थोड़ा-सा एलोवेरा जेल भी मिलाएं। कॉफी पाउडर डेड स्किन सेल्स को रिमूव करता है और त्वचा की रंगत को साफ करता है। एलोवेरा जेल त्वचा को मुलायम और कोमल बनाने में मदद करता है।
अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आप आम के छिलकों के पाउडर को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा को मुलायम बनाता है और निखार बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप रोजाना चेहरे पर एलोवेरा और आम के छिलकों का पाउडर लगाएंगे, तो इससे दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल सकता है।
Disclaimer: शहनाज हुसैन का कहना है कि आम के छिलकों का पाउडर स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। लेकिन, इसका फेस पैक लगाने से पहले आपको पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। खासकर, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो बिना पैच टेस्ट के इसे चेहरे पर बिल्कुल न लगाएं।