
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
facepack
आम के बहुआयामी लाभ हैं जो इसे फलों का राजा बनाते हैं। यह न केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे स्किन की डेड सेल्स निकलने के साथ ही स्किन को एक अलग ग्लो भी मिलता है। सुनहरा दिखने वाला आम, एंटीऑक्सिडेंट से लैस होने के साथ ही कई पोषक तत्वों का खजाना भी होता है। कोलेजन डैमेज को रोकने की इसकी क्षमता आपकी त्वचा को सॉफ्ट करती है और एंटी एजिंग को रोकती है। आम में मौजूद एंटी इनफ्लामेट्री गुण स्किन की तमाम समस्याओं को मिनटों में दूर करते हैं। आज इस लेख में हम आपको स्किन के लिए आम के फेसपैक के फायदे बता रहे हैं।
अगर आपको चमकदार स्किन की चाह है लेकिन तमाम तरह के प्रॉडक्ट्स यूज़ करने के बाद भी नहीं मिल रही है तो आम और मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक सिर्फ आपके लिए है। आम आपकी त्वचा को मुलायम बनाता है और मुल्तानी मिट्टी तेल और गंदगी को बाहर निकालती है। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए, सबसे पहले, आपको 1 पके आम को मसल कर उसके गूदे में 1 चम्मच दही और 3 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलानी होगी। इन्हें अच्छे से मिलाएं और अपने चेहरे केा साफ कर फेस पैक लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर, नॉर्मल पानी से चेहरा धो दें। फेस को नेचुरल ग्लो मिलेगा।
इस फेस पैक को लगाने से आपकी त्वचा हाइड्रेट होने के साथ ही मुलायम भी होती है। इसके नियमित उपयोग से चेहरे के दाग-धब्बे, टैनिंग और ब्लैक हेड्स सभी दूर होते हैं। सेंसटिव स्किन वाले भी इस पैक का उपयोग कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए आपको 1 पके आम को मैश कर इसमें 2 बड़े चम्मच मैश्ड एवोकैडो और 2 बड़े चम्मच शहद मिलाएं। सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं और अपने चेहरे और गर्दन पर इसे समान रूप से लगाएं। एक बार जब यह सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
अगर आपको हर रोज फ्रेश स्किन चाहिए तो ये फेसपैक आपके लिए ही है। यह स्किन से डेड सेल्स को पूरी तरह से हटा देता है और आपको एक फ्रेश स्किन देता है। ओटमील एक प्राकृतिक स्क्रबर के रूप में काम करता है और आपको निखरी हुई स्किन देता है। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए, आपको केवल 1 पके आम को मैश करना है, इसमें 3 चम्मच बारीक ओटमील और बादाम का पेस्ट मिलाना है। इसके अलावा, मिश्रण में कच्चे दूध के 2 बड़े चम्मच भी मिलाएं। इन्हें अच्छी तरह मिक्स कर चेहरे पर अप्लाई करें।