मेकअप की गलतियों को ऐसे करें मैनेज

मेकअप में एक्‍सपेरीमेंट से न डरें, बस लुक का ख्‍याल रखें।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 4, 2018 6:47 PM IST

अकसर मेकअप करते वक्‍त कई बार अनजाने में तो कई बार लापरवाही में ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिनसे बाद में आप सभी के लिए हंसी की पात्र बन जाती हैं। इसलिए कहा जाता है कि मेकअप के मामले में अपनी च्‍वाइस के साथ ही एक बार सेकिंड ऑपिनियन भी ले लेना चाहिए। पर अगर कभी गलती हो भी जाए तो उसे ऐसे करें मैनेज।

  • यदि फाउंडेशन जरुरत से ज्यादा व अपनी स्कीन टोन से मैच करें बिना लगाएंगी तो आपका चेहरा पीला-पीला सा दिखेगा। अब इसके बाद मेकअप की जो भी स्टेप आप करेंगी, सब बर्बाद हो जाएंगी। अगर गलत फाउंडेशन चुन लिया है तो लगाने से पहले उसे हथेली पर टेस्‍ट करें। शेड को कम या ज्‍यादा करने के लिए आप इसमें मॉश्‍चराजर मिला सकती हैं।
  • चेहरे के दाग-धब्बे छिपाने के लिए आप कंसीलर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन गलत स्किन टोन के कंसीलर के चुनाव से आपके चेहरे पर जगह-जगह पैचेस दिखेंगे। इसके लिए जरूरी है कि कंसीलर को सीधे अप्‍लाई करने की बजाए टिप पर लेकर अप्‍लाई करें और अच्‍छे से फैलाएं।
  • ब्लशर को सही मात्रा में फेस पर लगाना बहुत जरूरी है वरना आपका चेहरा जोकर जैसा लग सकता है। ब्‍लशर बहुत कम लोगों को सूट करता है। आजकल ब्‍लशर के बिना मेकअप भी बहुत अच्‍छा लगता है।
  • अपनी त्वचा के रंग के अनुसार ही लिपस्टिक के कलर का चयन करें, नहीं तो आप हंसी की पात्र बन सकती हैं। इन दिनों एक्‍सपेरीमेंट का भी चलन है। अगर आप कोई नया शेड ट्राय करना चाहती हैं तो उसे ब्रश से सिंगल कोट में अप्‍लाई करें।
  • मेकअप करने के लिए सही स्थान का चयन करें। ऐसी जगह जहां पर्याप्त रोशनी हो, जिससे कि मेकअप के दौरान आपको सही अंदाजा मिलता रहे कि मेकअप सही हो रहा है या नहीं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source