'मेरे चेहरे पर फोकस करिए' कहकर मल्लिका शेरावत ने दिखाई चेहरे की असलियत, बोलीं नहीं करती हूं बोटोक्स-फिलर

Mallika Sherawat Happy Birthday: क्या आप 49 की उम्र में भी मल्लिका शेरावत की तरह अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो को बनाए रखना चाहती हैं? अगर हां तो एक्ट्रेस के बताए ब्यूटी सीक्रेट्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं मल्लिका की खूबसूरती का राज।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : October 24, 2025 4:30 PM IST

Mallika Sherawat Ka Beauty Secret kya Hai: बॉलीवुड की मर्डर, डबल धमाल, प्यार के साइड इफेक्ट्स ही नहीं बल्कि मल्लिका शेरावत हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। भले ही वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पकड़ न जमा पाई हों, लेकिन आज भी मल्लिका के कई फैंस हैं जो उनकी खूबसूरती के पीछे कायल हैं। हाल ही में वह जियो पर आने वाले शो 'पति-पत्नी और पंगा' में आई थीं, जिसमें एक बार फिर उन्होंने सबको अपने हुस्न का दीवाना बना दिया था।

इसी दौरान जब मीडिया से वह बातचीत कर रही थीं, तो उन्होंने कैमरा पर्सन को बोला कि 'मेरा चेहरा जो है, फोकस, क्लोज अप लीजिए भई। इसमें कोई बॉटोक्स, कोई आर्टिफिशियल फिलर, कोई आर्टिफिशियल कुछ नहीं है। एकदम नेचुरल है। नेचुरल रखा है, योग से, अच्छी डाइट से, एक्सरसाइज से तो प्लीज फेस का क्लोजअप तो जरूर लेना।' मल्लिका कई बार अपनी ब्यूटी के इन सीक्रेट को सबके साथ शेयर कर चुकी हैं, आइए हम इन्हें विस्तार से जानते हैं।

मल्लिका करती हैं योग

अगर आप मल्लिका शेरावत को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं तो देखा होगा कि वह अपने सोशल मीडिया पर जिम व घर पर योग व एक्सरसाइज करते हुए पोस्ट शेयर करती हैं। अगर आप भी उन्हीं की तरह फिट दिखना चाहती हैं और उन्हीं की तरह कमाल की फिगर पाना चाहते हैं तो रोजाना योगा और एक्सरसाइज करें। रोजाना सुबह योग करना आपकी बॉडी को फिट और टोन रखेगा। इसी के साथ आप रोजाना चलें, ताकि लंग्स की क्वालिटीभी अच्छी होती जाए।

हमेशा फॉलो करती हैं डाइट

मल्लिका हमेशा हमें फ्रूट जैसे हेल्दी फूड्स खाते हुए दिखती हैं। खासकर आप देखें तो कुछ समय पहले की पोस्ट में वह पपीता, ड्रेगन फ्रूट्स और नट्स खाते हुए दिख रही थीं। वहीं अगर कभी उन्हें कुछ चटपटा खाने का भी मन करे तो वह खाती हैं और फिर वर्कआउट करके अपनी हेल्थ को भी मेंटेन रखती हैं।

पसंद करती हैं नेचुरल ब्यूटी

मल्लिका ने कई बार अपनी वीडियोज और इंटरव्यू में कहा है कि वह प्लास्टिक सर्जरी बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। न ही उन्हें बॉटोक्स पसंद है और न ही फिलर्स। वह कहती हैं कि उनके चेहरे पर जो ग्लो है वो एकदम नेचुरल है। अगर आप भी मल्लिका शेरावत की तरह 49 की उम्र में खूबसूरत और जवां दिखना चाहती हैं तो बाला के योग, हेल्दी डाइट और केमिकल फ्री चीजों वाले इस फॉर्मूले को आजमा सकते हैं।

Highlights

  • मल्लिका शेरावत का जन्म 24 October 1976 को हुआ था।
  • मल्लिका अपनी नेचुरल ब्यूटी को बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट लेती हैं।
  • मल्लिका शेरावत खुद को फिट रखने के लिए योग करती हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।