
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 31, 2020 12:49 AM IST
मुहांसों से पाना है छुटकारा तो जरूर लगाएं मलाइका अरोड़ा के बताए इन 3 चीजों से बना होममेड फेस पैक।
Malaika Arora Beauty Tips: किशोरावस्था में अधिकतर लड़कियों को मुहांसों (Pimples) की समस्या शुरू हो जाती है। चेहरे पर एक दाना हुआ नहीं कि ये परेशान हो जाती हैं। परेशान हो भी क्यों ना, मुहांसे होने से चेहरा ना सिर्फ भद्दा दिखने लगता है, बल्कि दाग-धब्बे जल्दी जाते नहीं। लाख दवा, क्रीम लगा लें, लेकिन मुहांसे या एक्ने (Acne) दोबारा होने लगते हैं। कई बार ऑयली स्किन (Oily skin) के कारण भी मुहांसे (Pimples) अधिक होते हैं। मुहांसों की समस्या से हममें से अधिकतर लोगों को सामना करना ही पड़ता है, फिर चाहे महिलाएं हों या पुरुष। यदि आपको भी पिंपल्स या मुहांसे परेशान कर रहे हैं, तो एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora skin care tips) फिर से अपने ब्यूटी टिप्स लेकर इंस्टाग्राम पर आई हैं।
अक्सर मलाइका अरोड़ा अपने फैंस के साथ होम रेमेडीज, ब्यूटी टिप्स (Beauty tips in hindi), हेयर केयर टिप्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती हैं। एक बार फिर से मलाइका ने मुहांसों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपना ब्यूटी सीक्रेट्स प्रशंसकों के संग साझा किया है। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह मुहांसों की समस्या (Acne Treatment) से निपटने के लिए खास घरेलू नुस्खे (Home remedies for pimples) को अपनाने पर बात कर रही हैं। कई तरह की स्किन टाइप होती है। किसी की त्वचा ड्राई होती है, किसी की ऑयली, तो किसी की एक्ने प्रोन स्किन (Acne prone skin) होती है। मलाइका ने इस बार अपने स्किन केयर टिप्स (Malaika Arora Beauty Tips in hindi) में एक्ने प्रोन स्किन के लिए कुछ घरेलू उपचार शेयर किए हैं, जिसे आप भी ट्राई (DIY skin care) कर सकते हैं।
मलाइका कहती हैं, "थोड़ा सा दालचीनी (Cinnamon) का पाउडर लें। अब इसमें एक बड़ा चम्मच ऑर्गेनिक शहद (Honey) मिलाएं। फिर इसमें नींबू के रस (Lemon juice) की कुछ बूंदे डालें। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपका फेस पैक (Homemade face pack for pimples in hindi) तैयार है। आंख और होंठ वाले हिस्से को छोड़कर पूरे चेहरे पर इसे बराबर लगाएं। 8 से 10 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। चेहरे पर थोड़ी सी जलन महसूस हो सकती है, लेकिन फिक्र करने की कोई बात नहीं है। अगर जलन ज्यादा हो, तो इसे तुरंत हटा लें। लेकिन, इस बात का खास ध्यान रखें कि अगर मुहांसे (How to get rid of pimples) काफी ज्यादा हैं, तो किसी डॉक्टर की ही सलाह लें।"
पिम्पल्स-फ्री स्किन पाने के लिए लगाएं चेहरे पर दही, मुहांसों के लिए ऐसे करें दही का इस्तेमाल