
Also Read
हेयर फॉल को लेकर मलाइका ने टिप्स साझा किया, बालों के गिरने की समस्या को दूर करती हैं प्याज का रस लगाकर।
Onion Juice for Hair Fall Treatment in Hindi: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं। हालांकि, कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें कमजोरी, थकान जैसी शारीरिक समस्याएं भी नजर आईं, लेकिन सबसे ज्यादा जिस समस्या ने उन्हें चिंतित किया, वह है बालों का गिरना (Hair Fall Problem)। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को हेयर फॉल (Tips for Hair fall) से जुड़ी समस्या से निदान पाने के लिए टिप्स साझा किया। मलाइका ने बताया कि किस तरह से वे कोरोना के बाद हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं। हालांकि, बालों की समस्या को दूर करने के लिए वे प्याज के रस को बेहतर मानती हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्याज के गुणों (Onion juice for hair loss in hindi) के बारे में भी बताया है।
उन्होंने लिखा, "मलाइका स्ट्रीक और टिप। हम हमेशा अपने जीवन में बाल झड़ने जैसी समस्या से जूझते रहते हैं। कभी-कभी यह हमारे लिए रोजाना की मुसीबतों की तरह लगने लगता है, पर हमें डरने की कोई जरूरत नहीं है। हमें इससे अपने हिसाब से निपटना चाहिए। जैसा की हम अपने डाइट का ख्याल रखते हैं, ठीक उसी तरह से एक साधारण सा टिप्स है, जो बालों को झड़ने (hair care tips in hindi) से रोकेगा।"
मलाइका ने कहा, "एक ताजा प्याज (Onion) लें और उसे मिक्सी में डालकर जूस बना लें। जूस बनाने के बाद इसे अपने बालों पर लगाएं। उसके बाद बालों को शैंपू से धो लें। भरोसा करिए, कुछ हफ्तों में इसका असर आपको (Home remedies for hair fall in hindi) दिखने लगेगा।"
प्याज का रस ना सिर्फ बालों का टूटना-गिरना कम करता है, बल्कि डैंड्रफ की समस्या से भी निजात दिलाता है। डैंड्रफ से छुटाकार पाने के लिए आप लगा सकते हैं नारियल तेल में प्याज का रस मिलाकर। इसके लिए आप एक चम्मच प्याज का रस, 2 चम्मच नारियल तेल लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आप चाहें तो इसमें कुछ बूंद एसेंशियल ऑयल भी डाल सकते हैं। इससे आपको प्याज के रस की गंध नहीं लगेगी। इस हेयर केयर लिक्विड को स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। अब मालिश करें। 15 से 20 मिनट तक यूं ही रहने दें। अब बालों को हल्के गर्म पानी से धो लें।
मलाइका अरोड़ा की दमकती त्वचा का राज है ये 1 खास चीज, आप भी जरूर करें ट्राई