Ayurvedic Hair Care Tip: बढ़ती उम्र में भी मलाइका अरोड़ा के बाल हैं घने और काले, सीक्रेट है यह आयुर्वेदिक तेल

मलाइका ने बताया कि वह घर में ही एक खास आयुर्वेदिक तेल (Ayurvedic Hair Care Formula) तैयार करती हैं और उस मिश्रण से अपने बालों की मसाज करती हैं। मलाइका की माने तो यह नुस्खा असमय सफेद होने वाले बालों की समस्या तो हल करता ही है। साथ ही यह बालों को हमेशा काला और घना बनाएं रखता है। जिससे, बुढ़ापे के निशान माने जानेवाले सफेद बालों की समस्या जल्दी दिखायी नहीं देती। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 9, 2021 1:25 PM IST

Ayurvedic Hair Care Tip: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) खूबसूरती और फिटनेस का सबसे बेहतरीन उदाहरण हैं। क्योंकि, 45 पार भी ना केवल फिट हैं बल्कि, उन्होंने अपनी, स्किन और बालों का भी खास ख्याल रखा है। मलाइका के लम्बे, रेशमी बाल हर लड़की को आकर्षित करते हैं। मलाइका ने हाल ही में बताया कि उनके इन शाइनी और हेल्दी बालों का क्या राज है।(Malaika Arora Hair Care)
मलाइका ने कहा कि वह घर में ही एक खास आयुर्वेदिक तेल (Ayurvedic Hair Care Tip) तैयार करती हैं और उस मिश्रण से अपने बालों की मसाज करती हैं। मलाइका की माने तो यह नुस्खा असमय सफेद होने वाले बालों की समस्या तो हल करता ही है। साथ ही यह बालों को हमेशा काला और घना बनाएं रखता है। जिससे, बुढ़ापे के निशान माने जानेवाले सफेद बालों की समस्या जल्दी दिखायी नहीं देती।

मलाइका अरोड़ा के काले बालों का राज है यह आयुर्वेदिक तेल

दरअसल, यह एक आयुर्वेदिक मिश्रण है जिसमें बालों के लिए फायदेमंद जड़ी-बूटियों और तेल के साथ तैयार किया जाता है। जैसा कि, आयु्र्वेद में सभी ब्यूटी प्रॉब्लम्स और बीमारियों का इलाज नैचुरल चीज़ों की मदद से करने का तरीका बताया गया है। इसीलिए, हमारे देश की महिलाओं को दादी-नानी नुस्खों (Dadi-Nani ke Nushkhe) की धरोहर और आयुर्वेदिक उपायों पर बहुत अधिक भरोसा है। मलाइका ने भी ऐसे ही एक फॉर्मूले को अपनाया जो, कई महिलाओं द्वारा लम्बे समय से आज़माया जा चुका है। खास बात यह है कि, इस आयुर्वेदिक मिश्रण को बनाने के लिए जिन चीज़ों की ज़रूरत पड़ती है वे, आसानी से घर में ही मिल जाती हैं। आइए जानते हैं यह आयुर्वेदिक तेल (Ayurvedic Oi for Healthy Hair) तैयार करने का तरीका-

ऐसे बनाएं सुंदर काले बालों के लिए आयुर्वेदिक तेल

  • एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल या कच्ची घानी (Cold Pressed)में तैयार किए गए ऑलिव ऑयल (Olive Oil), नारियल का तेल और कैस्टर ऑयल (Castor Oil) समान मात्रा में लें। इन सभी तेलों को कांच की एक साफ बोतल में भरकर रखें।
  • इस मिश्रण में मेथी के दाने (Methi Seeds) मिलाएं। 100 मिली तेल के लिए आप इसमें 3-4चम्मच मेथी के दाने मिला सकते हैं। फिर, इसमें मुट्ठीभर करी पत्ते (Curry Leaves) भी डाल दें।
  • फिर, बोतल का ढक्कन लगा दें और इस मिश्रण को 2-3 दिनों के लिए कहीं रख दें। इस दौरान मेथी और करी पत्ते में मौजूद तत्व तेल में अच्छी तरह घुल जाएंगे।
  • फिर, जब आप इस तेल को लगाना चाहें तो बोतल  से तेल निकालकर अपनी ज़रूरत के हिसाब से अपने सिर और बालों की मसाज करें।
  • आप चाहें तो तेल को एक साथ छानकर उसे अलग बोतल में भरकर रख सकते हैं और बचे हुए मेथी-करी पत्ते में दोबारा नया तेल मिलाकर रख सकते हैं।सप्ताह में 2-4 बार इस तेल से सिर की मसाज करें और उसके घंटेभर बाद शैम्पू करें।

मलाइका ने कुछ समय पहले यह कहा था कि वे अपने बालों को हमेशा काले और सुंदर बनाए रखना चाहती हैं। इसीलिए, वे इस आयुर्वेदिक तेल से सिर की मसाज हमेशा करती रहेंगी। (Ayurvedic Hair Care Tip for Black Hair)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.