मलाइका अरोड़ा ने फ्लॉन्ट किया प्रेग्नेंसी स्ट्रेच मार्क्स तो फैंस ने कर दिया ट्रोल, ये रहे स्ट्रेच मार्क्स से बचने के आसान उपाय

मलाइका अरोड़ा बेहद बिंदास होने के साथ ही बोल्ड भी हैं। कई जगहों पर तो उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी स्ट्रेच मार्क्स (Pregnancy Stretch Marks) को भी फ्लॉन्ट (Malaika Arora flaunts stretch marks) किया है। इसके लिए उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया है। एक बार फिर वे ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 27, 2021 8:10 PM IST

Malaika Arora Stretch Marks in Hindi: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। घंटों जिम में वर्कआउट करती हैं, योग का अभ्यास करती हैं। अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका अपनी तस्वीरें, वीडियोज शेयर कर फैंस के होश उड़ा देती हैं। उन्हें बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश दीवा कहना गलत नहीं होगा। 47 वर्ष की उम्र में भी वे बेहद फिट और खूबसूरत नजर आती हैं। मलाइका अरोड़ा बेहद बिंदास होने के साथ ही बोल्ड भी हैं। कई जगहों पर तो उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी स्ट्रेच मार्क्स (Pregnancy Stretch Marks) को भी फ्लॉन्ट (Malaika Arora flaunts stretch marks) किया है। इसके लिए उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया है। एक बार फिर वे ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं।

उन्हें (Malaika Arora in hindi) पिंक रंग की टी-शर्ट और व्हाइट टाइट लेगिन्स में वर्कआउट के बाद बाहर निकलते देखा गया, जिसमें उनके प्रेग्नेंसी स्ट्रेच मार्क्स भी नजर आ रहे थे। फिर क्या था, देखते ही देखते उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं और स्ट्रेच मार्क्स (Malaika Arora trolled for stretch marks) के लिए ट्रोल होने लगीं। किसी ने लिखा, 'बुढ़ापा दिख रहा है', तो किसी ने कमेंट किया एजेड लग रही है, बूढ़ी हो रही है। एक ने लिखा, 'टम्मी से बुढ़ापा दिख गया'। खैर, प्रेग्नेंसी के बाद पेट और कमर के आसपास स्ट्रेच मार्क्स बहुत कॉमन बात है। यह लगभग हर महिलाओं की त्वचा पर नजर आता है। यह बेहद ही नेचुरल है। हां, इस निशान को आप कुछ घरेलू उपायों (Home remedies for Stretch Marks in Hindi) से दूर कर सकती हैं, बशर्ते की आप इसे रेगुलर ट्राई करें।

Malaika-Arora मलाइका अरोड़ा का दिख रहा है प्रेग्नेंसी स्ट्रेच मार्क्स। ©bollywoodlife.com

स्ट्रेच मार्क्स से नहीं होतीं परेशान मलाइका

बेशक उन्हें (Malaika Arora) ट्रोल्स इन स्ट्रेच मार्क्स को लेकर ट्रोल्ड करते आए हैं, लेकिन मलाइका अरोड़ा कभी भी इसके लिए शर्मिंदगी महसूस नहीं करती हैं। वे इन प्रेग्नेंसी मार्क्स को गर्व की बात बताती हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि मां बनना और उसके बाद ये मार्क्स पाना मुझे गर्व जैसा महसूस कराता है।

स्ट्रेच मार्क्स से बचने के उपाय

1 सही डाइट का चुनाव करें। विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थों को अधिक शामिल करें। बादाम, कॉर्न, टोमैटो प्यूरी, एवोकाडो आदि खाएं।

2 विटामिन सी के सेवन से भी त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स के निशान कम पड़ते हैं। आप पपीता, संतरा, स्ट्रॉबेरी, अमरूद, ब्रोकली का सेवन प्रेग्नेंसी के पहले और दौरान जरूर करें।

3 इसके अलावा, विटामिन ए और जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन से भी स्ट्रेच मार्क्स कम पड़ते हैं। जिंक के लिए आप किशमिश, केला, फली और विटामिन ए के लिए खुबानी, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।

प्रेग्नेंसी स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के उपाय (tips to get rid of pregnancy Stretch Marks)

  • डिलीवरी के बाद तरल पदार्थों के साथ पानी अधिक पिएं। शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है।
  • भोजन में विटामिन ई की भरपूर मात्रा शामिल करें। विटामिन ई युक्त ऑयल खासकर बादाम के तेल से पेट, कमर पर हुए स्ट्रेच मार्क्स पर मालिश करें।
  • सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना जरूरी है।
  • पेट की त्वचा डिलीवरी के बाद लटक जाती है, उसे टाइट करने के लिए योग, एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने से शरीर में रक्त प्रवाह सही से होता है और त्वचा भी टाइट होती है।
  • नारियल तेल लगाने से पेट में नमीं बरकरार रहती है। इस तेल में फैटी एसिड होता है, जो त्वचा को पोषण देता है। नारियल तेल से मालिश करें, यह स्किन को क्लिंज करेगा।

मुहांसों से पाना है छुटकारा तो जरूर लगाएं मलाइका अरोड़ा के बताए इन 3 चीजों से बना होममेड फेस पैक

पुराने और जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स को कुछ ही दिनों में करें गायब, अपनाएं ये उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source