मलाइका अरोड़ा की दमकती त्वचा का राज है ये 1 खास चीज, आप भी जरूर करें ट्राई

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने एक ऐसा ब्यूटी टिप्स साझा किया है, जिसे कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "कौन कहता है कॉफी सेहत के लिए हानिकारक होती है, यहां इस टिप्स के जरिए अपने विलेन को हीरो में बदलें।"

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 17, 2020 11:20 PM IST

Malaika Arora beauty tips: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने ब्यूटी टिप्स साझा किया है, जिसे कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "कौन कहता है कॉफी सेहत के लिए हानिकारक (Benefits of coffee) होती है, यहां इस टिप्स के जरिए अपने विलेन को हीरो में बदलें।"

मलाइका ने इसके उपयोग (Homemade coffee scrub recipe) के बारे में बताते हुए लिखा, "बॉडी स्क्रब (Body scrub): बचे हुए कॉफी ग्राउंड को कुछ ब्राउन शुगर और नारियल तेल के साथ (Homemade coffee scrub) मिलाएं। इसको धीरे धीरे लगाएं, यह तुरंत और सुगंधित घरेलू स्क्रब (Homemade scrub) के रूप में काम (Malaika Arora beauty tips) करता है। कॉफी में मौजूद कैफीन में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो त्वचा को सूरज की क्षति से बचाने में मदद करते हैं। इससे त्वचा भी स्वस्थ (tips for healthy skin) रहती है।"

हाल ही में मलाइका ने एलोवेरा के सही उपयोग के बारे में बताया था, उनका कहना है कि वह खुद एलोवेरा (Aloe vera gel for skin care) इस्तेमाल करती हैं।

त्वचा के लिए कॉफी के फायदे (Benefits of coffee for skin)

कॉफी स्किन में ब्लड के सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है। कोशिकाओं के दोबारा से बनने में मदद करती है। कॉफी में मौजूद तत्व चेहरे के लिए एक स्क्रब का काम करते हैं। इसके अलावा यह एक बेहतरनी एक्सफोलिएटर भी है, जो डेड स्किन को निकालने में मदद करती है। कॉफी स्किन को डैमेज होने से बचाती है। सूरज की पराबैंगनी किरणों से भी रक्षा करती है।

Coffee: कॉफी है बेस्ट स्किन एक्सफॉलिएटर, इन 3 तरीकों से करें बनाए कॉफी फेस पैक्स और पाएं ग्लोइंग स्किन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source