... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 12, 2017 12:25 PM IST
हो सकता है कि आप मेकअप के साथ अपने चेहरे के दाग-धब्बों या लालिमा को छुपाना चाहती हों, लेकिन कभी-कभी ग़लत मेकअप से सूजन बढ़ सकती है। इसलिए अगर आप अपने चेहरे के लाल धब्बों को छुपाने के लिए मेकअप लगा रही हैं तो आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। और आपकी मदद के लिए ब्यूटी एक्सपर्ट जेनेट फर्नांडिज़ बता रही हैं चेहरे की बिगड़ी हुई रंगत को छुपाने की 3 मेकअप टिप्स।
कंसीलर का कम इस्तेमाल करें
अगर आप लाल धब्बे छिपाने के लिए थोड़ा कंसीलर लगाती हैं तो यह ठीक है। लेकिन बहुत ज्यादा कंसीलर लगाने से चीजें और भी ख़राब हो सकती हैं। आप अपने चेहरे के लाल धब्बों को छुपाने के लिए जितना ज़्यादा मेकअप लगाएंगी आपके चेहरे की बदरंगता, मुंहासों की सूजन, एक्जिमा के दाग और रोसैसिया (Rosacea) की वजह से चेहरे की लाली उतनी ही उभरेगी।
मिनरल मेकअप का इस्तेमाल करें
मिनरल मेकअप प्राकृतिक रुप से एंटी-इंफ्लेमेटरी है। यह सूजन को रोकता है। इसलिए आप बेफिक्र होकर मिनरल पाउडर को फाउंडेशन के तौर पर लगाएं। मिनरल पाउडर में बहुत कम ऐसी चीज़ें होती हैं जिनसे आपकी त्वचा को परेशानी हो सकती है।
त्वचा को परेशान न करें
मेकअप ब्रश का उपयोग न करें क्योंकि वे पहले से ही परेशान आपकी त्वचा की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। आपको त्वचा पर कम से कम ज़ोर देना चाहिए। स्पंज या अपनी उंगलियों की मदद से मेकअप करें। मेकअप को धीरे-धीरे थपथपाते हुए चेहरे पर लगाएं, क्योंकि मेकअप ब्लेंड करने के लिए रगड़ने से आपकी त्वचा और परेशान हो सकती है।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत-Shutterstock Images.