
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 17, 2018 5:08 PM IST
वर्किंग वुमन बड़ी मुश्किल से अपने लिए वक़्त निकाल पाती हैं। हम यहाँ पर कुछ ऐसे ही ज़रूरी ब्यूटी टिप्स आपसे शेयर कर रहे हैं जिनकी मदद से आप पूरे दिन खिली-खिली और फ्रेश नजर आएंगी।
रूखे-सूखे, उलझे और बिखरे बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए क्रीमी हेयर कंडीशनर में साफ पानी मिलाकर इसे एक स्प्रे बोतल में भरें। इस मिश्रण को बालों पर छिड़कने के बाद बालों को कंघी कर लें ताकि यह बालों पर पूरी तरह फैल जाए। एक घंटे बाद बालों को ताजे तथा साफ पानी से धो लें।
रक्षा बंधन का त्योहार दिन में मनाया जाता है। दिन के समय का मेकअप हल्का होना चाहिए और इसे सावधानी से लगाना चाहिए। अगर आपकी त्वचा साफ है तो फाउंडेशन लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। त्वचा को साफ करने के बाद त्वचा पर मॉश्चराइज़र वाला सनस्क्रीन लगाएं। इसके बाद पाउडर लगाएं।
बेबी पाउडर जैसा साफ तथा सौम्य पाउडर इस तरह के मेकअप के लिए सबसे ज़्यादा काम आता है। ऑयली स्किन के लिए माइस्चराईजर की जगह एस्ट्रीजेंट लोशन का उपयोग करें तथा इसके बाद कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं। चेहरे पर नाक, माथे तथा चिन जैसे हिस्से जो ज़्यादा ऑयली या चमकीले दिखते हैं वहां विशेष ध्यान देने की ज़रूरत पड़ेगी। इस पाउडर को हल्की गीली स्पॉन्ज (या कॉन्जैक स्पॉन्ज) से चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। इससे पाउडर लम्बे समय तक टिका रहता है।
यदि आप ब्लशर का इस्तेमाल करना चाहती है तो इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
आंखों के मेकअप के लिए दिन में आई पेंसिल का उपयोग काफी होगा। आप अपनी आंखों की पलकों को भूरे तथा स्लेटी आई शैड़ो से भी लाईन कर सकती है। इससे काफी सॉफ्ट लुक मिलेगा। इसके बाद मस्कारा का एक कोट लगाने से आंखों में चमक आ जाएगी।
लिपस्टिक में डार्क ब्राउन शेड लगाने से बचें। आप हल्का गुलाबी, हल्के बैंगनी, हल्के भूरे, कांस्य या तांबे के रंग की लिपस्टिक का उपयोग कर सकती है। लिपिस्टिक के रंग बहुत गाढ़े, चटक या चमकीले नहीं होने चाहिए। पहले अपने होंठों को लिपस्टिक पेंसिल से आउटलाइन कीजिए तथा उसके बाद उसी रंग की लिपस्टिक होठों पर लगाइए। होंठों पर लिपस्टिक ब्रश की मदद से रंगों को भरिए।
रक्षा बंधन जैसे विशेष त्योहारों के लिए आप आकर्षक हेयर स्टाईल अपना सकती है। आप अपने बालों को फैन्सी हेयर क्लिप या आकर्षक रिबन से बांध सकती है। बालों में फूल लगाने से आपके व्यक्तित्व में आकर्षण पैदा हो सकता है।
कर्ली, लम्बे तथा वेवी बालों को त्योहारों में एक विशेष फैशन के रूप में देखा जाता है। बालों के निचले हिस्से को मुलायम बनाकर इन्हें घुंघराले बनाएं। बालों की परम्परागत चोटी भी इस त्योहार में बहुत फबती है। बालों की चोटी लगभग सभी चेहरों पर आकर्षक लगती है तथा कुछ चेहरे पर लम्बी तथा कुछ चेहरों पर छोटी घुमावदार चोटी खूबसुरती को बढ़ाती है। चोटी को रिबन से बांधने से इसका आकर्षण बढ़ जाता है। लम्बे चेहरे के लिए छोटी चोटी रखिए।
लेखिका अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ब्यूटी एक्सपर्ट है तथा हर्बल क्वीन के नाम से लोकप्रिय है।