... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 4, 2017 12:14 PM IST
अपनी शादी के दिन भला कौन लड़की सबसे सुंदर दिखने की चाहत नहीं रखती है? हर लड़की चाहती है कि उस दिन सबकी नजरें उस पर हो। जाहिर है आप इस दिन सबसे हटकर दिखना चाहती हैं। अगर आपकी जल्द ही शादी होने वाली है और आप इन दिन एक नया लुक चाहती हैं, तो लक्मे मेकप एक्सपर्ट डोनाल्ड सिमरॉक और संध्या शेखर आपकी मदद कर सकती हैं। एक्सपर्ट आपको यहां कुछ लुक्स बता
रही हैं जो सभी तरह की दुल्हनों के लिए परफेक्ट हैं।
1) दी टाइमलेस ब्राइडल
यह लुक नवाब-स्टाइल से प्रेरित है। इसमें आंखों के चारों ओर ऑरेंज, ब्रोंज और गोल्ड डस्ट यूज किया जाता है। एक ब्लश प्लेसमेंट और चेरी लिप्स से इस लुक को कम्पलीट फिनिशिंग मिलती है।
ऐसे पाएं यह लुक
प्रेपरेशन- अपनी स्किन को मॉइस्चराइज और नरिश करते हुए शुरू करें।
बेस- आप हल्का गीला फाउंडेशन लगा सकती हैं। ब्रोंजर से चीक बोंस को हाईलाइट करें और ब्रोंजिंग के स्ट्रोक के साथ गहराई दें।
शिमर- एक हाइलाइटर या एक शिमर का यूज करते हुए गोल्ड की झलक बढ़ाएं।
लिप्स- इसके लिए आप एक मैट शेड जैसे कोरल या वाइन कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
2) दी क्लासिक ब्राइड
यह लुक अर्थीनिस और ग्लैमर का परफेक्ट मिश्रण है, कॉपर टोन के साथ आप बहुत ज्यादा फ्रेश नैचुरल महसूस करती हैं।
ऐसे पाएं यह लुक
प्रेपरेशन- सबसे पहले अपनी स्किन को ऑयल क्रीम के साथ मॉइस्चराइज और नरिश करें।
बेस- आप एक हाइलाइटर का इस्तेमाल करके चीकबोंस को एक खूबसूरत चमक देने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
आंखें- पलकों के लिए पिंक, ऑरेंज और ब्राउन कलर का मिश्रण इस्तेमाल करें।
लिप्स- लिप्स को पॉप बनाने के लिए पल्म शेड का इस्तेमाल करें।
3) दी कन्टेम्परेरी ब्राइड
यह लुक क्लरड ग्राफिक लाइनर की एक नई व्याख्या है जो कि आंखों पर ध्यान के केंद्रित करता है। इसमें एक बोल्ड मैटेलिक पर्पल लुक दिखता है।
ऐसे पाएं यह लुक
प्रेपरेशन- सबसे पहले अपनी स्किन को ऑयल क्रीम के साथ मॉइस्चराइज और नरिश करें।
बेस- अपनी स्किन पर गीले फाउंडेशन का इस्तेमाल करें और एक अच्छे हाइलाइटर से टच दें।
आंख- आंखों के लिए मैटेलिक या सिल्वर के साथ एक ब्राइट कलर का कलर्ड का आईशैडो यूज करें। आंखों को एक नोकदार स्टाइल देने के लिए एक पर्पल शेड का इस्तेमाल करें।
लिप्स- इसके लिए लाइट पिंक शेड का इस्तेमाल करें।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock