
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 13, 2018 3:49 PM IST
15 अगस्त यानि हमारे देश के लिए सबसे अहम और सबसे गर्वभरा दिन। देशप्रेम से भरे इस त्योहार को मनाने और शहीदों के बलिदान को नमन करने के लिए देशवासियों की तैयारियां भी शुरु हो गई हैं। स्कूल के दिनों के वो इंडिपेडेंस डे या रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन्स भला कौन भुला सकता है? लेकिन वो तमाम लोग जिनका स्कूल ख़त्म हो गया है और जो दफ्तर जाते हैं वे भी इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। आजकल कई जगहों पर कर्मचारियों से 26 जनवरी और 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर तिरंगे में शामिल रंगों (केसरीया,सफेद, नीला और हरा) के कपड़े पहनने के लिए कहा जाता है। अच्छा, तो आपके ऑफिस में भी ऐसा कार्यक्रम होने जा रहा है और आप सोच रहे हैं कि क्या पहनें स्वंतत्रा दिवस पर। तो आपकी इस मुश्किल को आसान कर रही हैं – ऐल्प्स क्लिनिक एंड ब्यूटी एकेडमीज की एक्जक्यूटिव डायरेक्टर और एयरब्रशिंग के लिए गिनीज बुक रिकॉर्ड बनानेवाली ब्यूटी एक्सपर्ट इशिका तनेजा, जो दे रहीं हैं कुछ खास फैशन टिप्स इस बार रेडी होने के लिए।
कपड़े
अपना देशप्रेम दिखाने और तिरंगे से जुड़ने के लिए लोग सबसे पहले केसरीया, हरे और सफेद रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। इशिका तनेजा का कहना है कि, ‘अगर आप साड़ी पहनना चाहती हैं तो हरे ब्लाउज के साथ ऑरेंज (केसरीया) और गोल्ड कलर की साड़ी पहन सकती हैं। इसी तरह सफेद कुर्ते के साथ केसरीया औऱ हरे रंग का मल्टीकलर्ड दुपट्टे पहनना भी काफी खूबसूरत लुक देगा। चूंकि खादी अब यंगस्टर्स की भी फेवरेट बन रही है तो इशिका के मुताबिक आप खादी और प्लेन जूट भी पहन सकती हैं। सिंगल कलर्ड खादी के साथ एक चंकी सा नेकपीस पहनना एक स्टाइलिश और अच्छा लुक होगा। अपनी स्किन टोन की वजह से अगर गाढ़ा हरा रंग नहीं पहनना चाहती तो खाकी ग्रीन या एमरेल्ड ग्रीन रंग का कुर्ता पहन सकती हैं।
मेकअप
‘15 अगस्त और 2 अक्टूबर जैसे नेशनल फेस्टिवल्स पर मेकअप सिम्पल और नैचुरल दिखना चाहिए’, यह कहना है इशिका का। उनके मुताबिक आप मॉश्चराइज़र या केवल बीबी क्रीम के साथ एक पीच कलर की लिपस्टिक लगाएं। अगर आपकी स्किन ऑइली या कम्बाइन्ड है तो आप मूज़ का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इवनिंग पार्टी के लिए आप अपनी आंखों को स्मोकी लुक भी दे सकती हैं। ऑम्बरे लाइनर आजकल बहुत ट्रेंड में हैं और तिरंगे के तीनों रंग इसपर खूबसूरत दिखेंगे। साथ ही खाकी काजल भी इन दिनों बाज़ार में उपलब्ध है जो रात की पार्टियों के लिए आपको बहुत अच्छा लुक देगा। इशिका तनेजा कहती हैं कि, ‘सैफ्रोन’ लिपस्टिक इंडियन स्किन टोन पर बहुत फबती है इसलिए अपनी ओर सबका ध्यान खींचने के लिए आप केसरीया रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं।
हेयरस्टाइल
स्वतंत्रता दिवस पर अपने बालों को स्टाइल देने के लिए रंग-बिरंगे रिबन का इस्तेमाल करें। चोटी फैशन में है और अगर आप चोटी बना रही हैं तो ये रिबन आपकी चोटी को इंट्रेस्टिंग लुक देंगे। इसके अलावा हेयर एक्सटेंशन भी एक अच्छा तरीका है। साड़ी के साथ एक मेसी बन (जुड़ा) बनाएं और उनके साथ रंगीन क्लिप लगाएं । आपके बाल छोटे हैं तो कलरफुल हेयरबैंड लगा सकती हैं और अगर इंडिपेंडेंस डे पार्टी शाम के समय है तो जूड़े या चोटी के साथ आरेंज रंग के गुलाब लगाएं।
एसेसरीज़
तीन रंगों की चूड़ियां तो बहुत सुंदर दिखती हैं किसी सिम्पल ड्रेस के साथ। इशिका के मुताबिक, आप आरेंज रंग की चप्पल, हरे रंग का दुपट्टा और प्लेन ड्रेस पहनें। यह आपके लुक को भी कम्पलीट बनाएगा। आप हरे, सफेद और केसरिया रंग की हेयर क्लीप और इअरिंग्स भी पहन सकती हैं जो आसानी से बाज़ार मे मिल जाएंगी।
नेल आर्ट
इशिका तनेजा बताती हैं कि, ‘नेल आर्ट में हमारे तिरंगे के रंग खूबसूरती के साथ शामिल किए जा सकते हैं और आप अपने नाखूनों पर ‘जय हिंद’ और ‘मेरा भारत महान’ जैसे छोटे और प्यारे से मैसेजेस भी लिख सकती हैं। अपनी चार उंगलियों के नाखूनों को सफेद रंग लगाएं और एक नाखून पर तिरंगा बना लें। स्वारोस्की ट्रांसपेरेंट स्टोन्स और मोती भी इस्तेमाल कर सकते हैं आप नेल आर्ट में’।
फैशन टिप
हालांकि इशिका तनेजा एक फैशन और मेकअप एक्सपर्ट होने के नाते लुक में बैलेंस को बहुत ज़रूरी बताती हैं। उनके अनुसार अगर आप रंगों के साथ कुछ प्रयोग कर रही हैं तो ड्रेस को सिम्पल रहने दें, कपड़े, मेकअप और हेयरडू सभी में एकसाथ ढेर सारे रंगों के प्रयोग आपको लिपा-पुता हुआ और भद्दा दिखाएगा। साथ ही झंडे के रंगों से कुछ शेड्स हल्के या गाढ़े रंगों का इस्तेमाल करें। इस तरह हम अपने प्यारे तिरंगे के सम्मान को भी बरकरार रख सकेगें।
तो बस फॉलो कीजिए इस फैशन गाइड को और दर्शाइए अपना देश प्रेम।
चित्र स्रोत: Shutterstock