स्किन केयर डॉक्टर ने बताया- चेहरे को खराब कर रही हैं मेकअप से जुड़ी ये 5 गलतियां

मेकअप करना हर लड़की को पसंद है। पार्टी हो, ऑफिस हो या फिर रोज का कॉलेज लुक - थोड़ा मेकअप चेहरे पर चार चांद लगा देता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मेकअप के बाद की आपकी 2-3 छोटी गलतियां आपकी स्किन की सारी चमक खराब कर सकती हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : August 10, 2026 11:08 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. B. L. Jangid

पार्टी में चेहरा बिल्कुल चमक रहा था, हर कोई मेरी खूबसूरती की तारीफ कर रहा था... और अगले दिन 3 नए पिंपल। यह लाइन जानी-पहचानी लग रही है ना? हम घंटों मेकअप करने में लगा देते हैं। फाउंडेशन, कंसीलर, हाइलाइटर - सब परफेक्ट। लेकिन जैसे ही घर आते हैं, मेकअप उतारने से लेकर रात की स्किनकेयर तक ऐसी गलतियां कर जाते हैं जो हमारी स्किन को अंदर से खोखला कर देती हैं। दिल्ली के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. बीएल जांगिड़ कहती हैं, 90% एक्ने, डलनेस और समय से पहले झुर्रियों की वजह खराब मेकअप रिमूवल और आफ्टर-केयर है। मेकअप नहीं, मेकअप के बाद की लापरवाही स्किन खराब करती है। डॉ. जांगिड़ बता रहे हैं कि मेकअप के बाद कौन सी गलतियां स्किन को खराब कर देती हैं। इसके बारे में-

1. फेसवॉश से मेकअप को हटाना

मैं तो फेसवॉश से धो लेती हूं। अगर आप भी ऐसा सोचती हैं तो रुक जाइए। डॉक्टक बताते हैं कि वाटरप्रूफ मस्कारा, लॉन्ग-स्टे लिपस्टिक और फाउंडेशन सिर्फ फेसवॉश से नहीं हटते हैं। कई बार चेहरे को पानी और फेसपॉश से धोने से ऊपरी लेयर साफ दिखती है पर पोर्स के अंदर प्रोडक्ट जमा रह जाता है। इसके कारण चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या होने लगती है।

मेकअप के बाद चेहरे को वाइप्स से साफ नहीं करना चाहिए। मेकअप के बाद चेहरे को वाइप्स से साफ नहीं करना चाहिए।

2. वाइप्स पर पूरी तरह से भरोसा करना

कई महिलाएं मेकअप को साफ करने के लिए वॉटर वाइप्स का इस्तेमाल करती हैं। ट्रैवल में मेकअप रिमूवल वाइप्स ठीक हैं। पर रोजाना के इस्तेमाल के लिए बिल्कुल भी नहीं। वॉटप वाइप्स से आप मेकअप को रगड़कर पोर्स में और धकेल देती हैं। साथ ही इनमें मौजूद अल्कोहल स्किन को ड्राई और सेंसिटिव बना देता है। इसलिए मेकअप हटाने के लिए वाइप्स का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

3. गंदे मेकअप ब्रश और स्पंज का इस्तेमाल

आपका ब्यूटी ब्लेंडर और ब्रश बैक्टीरिया का घर हैं। एक बार मेकअप करने के बाद ब्रश और स्पंज को साफ पानी और साबुन से धोना बहुत जरूरी है। मेकअप के लिए अगर आप बार- बार गंदे मेकअप ब्रश और स्पंज का इस्तेमाल करते हैं तो इससे पोर्स बंद हो जाते हैं। पोर्स बंद होने पर पिंपल्स, एक्ने और कम उम्र में ही झाइयों की परेशानी होने लगती है।

मेकअप लगाने के बाद पानी पीना जरूरी है। मेकअप लगाने के बाद पानी पीना जरूरी है।

4. स्किन टाइप के हिसाब से मेकअप रिमूव न करना

डॉक्टर बताते हैं कि भारत में ज्यादातर लोग स्किन के टाइप के हिसाब से मेकअप को चूज करते हैं, लेकिन जब मेकअप रिमूवर की बात आती है तो ओवरद काउंटर खरीदने में लग जाते हैं। इस प्रक्रिया को अपनना पूरी तरह से गलत है। ऑयली स्किन वाली लड़की अगर हैवी ऑयल बेस मेकअप रिमूवर यूज करे या ड्राई स्किन वाली अल्कोहल वाला टोनर यूज करे तो प्रॉब्लम बढ़ती ही है। इसलिए ऑयली/एक्ने प्रोन स्किन वाले लोगों को ऑयल फ्री, नॉन-कॉमेडोजेनिक मेकअप रिमूवर और जेल बेस मॉइस्चराइजर चुनना चाहिए। वहीं, ड्राई स्किन वाले लोगों को क्रीम बेस क्लींजर और हयालूरोनिक एसिड वाला मॉइस्चराइजर लगाएं।

5. मेकअप के बाद सनस्क्रीन और हाइड्रेशन को भूल जाना

बहुत लोग सोचते हैं कि फाउंडेशन में SPF है तो अलग से सनस्क्रीन की जरूरत नहीं। या मेकअप के बाद पानी पीना जरूरी नहीं है। मेकअप की लेयर के नीचे अगर स्किन डिहाइड्रेटेड रहेगी तो फाउंडेशन पैची लगेगा और फाइन लाइन्स ज्यादा दिखेंगी। और बिना सनस्क्रीन के मेकअप करके धूप में निकलने से पिग्मेंटेशन और टैनिंग डबल हो जाती है। इसलिए मेकअप से पहले सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। SPF 30 या उससे ज्यादा। मेकअप के बाद भी दिन में 2-3 लीटर पानी पिएं। शाम को घर आकर मेकअप हटाने के बाद विटामिन C सीरम और जेल मॉइस्चराइजर लगाएं। हफ्ते में 1 बार शीट मास्क या एलोवेरा जेल लगाएं ताकि स्किन की चमक वापस आए।

डॉ. बीएल जांगिड कहते हैं- मेकअप बुरा नहीं है। बुरा है मेकअप के बाद की लापरवाही। आपकी स्किन एक बार खराब हो गई तो उसे वापस लाने में महीने लग जाते हैं। इसलिए मेकअप करते समय जितनी केयर करती हैं, उतनी ही केयर उसे हटाने और बाद में भी करें।