... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 23, 2017 8:55 AM IST
बचपन से मेरी मां मुझे सर्दी के दिनों में गुलाब जल लगाती थी जिससे मेरी स्किन मक्खन जैसी नरम हो जाती थी। इसलिए अब भी सर्दी शुरू होते ही मैं गुलाब जल इस्तेमाल करना शुरू कर देती हूँ। जब भी मैं महसूस करती हूँ कि मेरी त्वचा रूखी हो रही है तो मै इस जादुई गुलाब जल का इस्तेमाल करती हूँ। अब मैं जब भी बाहर जाती हूँ तो अपने पर्स में गुलाब जल का स्प्रे बोटल रखती हूँ। मैं इस नैचुरल प्रोडक्ट की बहुत बड़ी फैन हूँ। पहले तो मैं इसको स्टोर करती हूँ लेकिन अब घर में बनाती हूँ।
घर में गुलाब जल बनाने के लिए-
विधि
एक पॉट में गुलाब की पंखुड़ियां ले और उसको डिस्टिल्ड वाटर में रखें लेकिन याद रखें कि पानी ज्यादा न हो और गुलाब की पंखुड़ियां बिल्कुल डुब जाये। अब उसमें 2-3 बूंद ऐलो वेरा जेल डालें क्योंकि ये स्किन को मॉश्चराइज करता है। अब उस बर्तन को ढककर धीरे-धीरे कम आंच मे पकायें। आधे घंटे तक गुलाब जल को पकायें। जब पूरा रंग निकल जायें। अब आंच पर से गुलाब जल को उतारकर धीरे-धीरे ठंडा होने दे। जब जल ठंडा हो जाय तो पतला और मुलायम सूती कपड़े से या छलनी से इस पानी को छान लें। छान कर शुद्ध और नैचुरल गुलाब जल कीप की मदद से स्प्रे बोटल में डाल लें। इससे आपको इस्तेमाल करने में आसानी होगी। रात को आंखों को स्ट्रेसफ्री करने के लिए कैसे करेंगे गुलाब जल का इस्तेमाल?
गुलाब जल आपको मिनटों में देगा रिफ़्रेश लुक।
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Shutterstock