Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जानिये hair contouring की मदद से अपने लुक को कैसे बनाएं स्टाइलिश

Hair contouring कराने से पहले ब्यूटी एक्सपर्ट को अपने फेस शेप और हेयर टाइप के बारे में ज़रूर बताएं!

जानिये hair contouring की मदद से अपने लुक को कैसे बनाएं स्टाइलिश

Written by Editorial Team |Published : August 17, 2017 4:29 PM IST

आपकी खूबसूरती में बालों का अहम रोल है और इसलिए अधिकतर लड़कियां बालों की देखभाल पर चेहरे से ज्यादा ध्यान देती हैं। आपके चेहरे के चारों तरफ मौजूद बालों की स्टाइल आपके पूरे लुक को बदल सकती है और खूबसूरती बढ़ा देती है। आजकल लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए बालों को कलर करने का चलन काफी प्रचलन में हैं।

मेट्रो शहरों में आपको ऐसी कई लड़कियां दिख जायेंगी जिन्होंने बालों को अपने स्किन टोन के हिसाब से कलर किया है। इस प्रक्रिया को हेयर कॉनटोरिंग (Hair contouring) कहा जाता है जिसमें बालों के अलग अलग हिस्से में लाइट और डार्क कलर लगायें जाते हैं। पनाचे सैलून एंड अकैडमी की डायरेक्टर और फाउंडर सतीश सराफ यहां इससे जुड़े काफी बाते बता रहे हैं।

इस ट्रीटमेंट में बालों को उनके टाइप और आपके चेहरे के शेप के आधार पर ही रंग का चुनाव किया जाता है और फिर बालों को कलर किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में करीब दो तीन घंटों का समय लगता है। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि आपके चेहरे के शेप के हिसाब से आप बालों को कैसे कलर करें।

Also Read

More News

राउंड फेस : अगर आपका फेस राउंड शेप में है तो ऐसे में आपको हेयरलाइन के आस पास लाइट कलर का इस्तेमाल करना चाहिये साथ ही कान और बालों के आखिरी सिरे पर डार्क कलर लगायें। इससे आपका फेस देखने में और खूबसूरत नज़र आने लगेगा।

तिकोने या हार्ट शेप वाले फेस : इसे ओवल शेप बनाने के लिए जबड़ों और कानों के आस पास वाले बालों पर लाइट कलर करें। बालों की जड़ों पर डार्क और लाइट कलर का मिक्सचर लगाने से आपके चेहरे की मासूमियत और बढ़ जाती है।

स्क्वायर फेस : इस शेप वाली लड़कियों का चेहरा देखने में चौड़ा नजर आता है। ऐसे में जब आप चेहरे और जबड़ों के आस पास वाले हिस्से के बालों पर अलग अलग टोन के लाइट और डार्क कलर लगाते हैं तो चेहरा बिल्कुल शेप में नजर आने लगता है और देखने में ज्यादा खूबसूरत लगता है।

डायमंड फेस शेप : जिन लोगों के फेस का शेप डायमंड शेप में होता है उन्हें बालों को ऐसा टोन देना चाहिये जिससे चेहरा देखने में पतला और लम्बा लगे। इसके लिए बालों की जड़ों पर गहरे रंग से कलर करें और कान के आस पास वाले बालों को हल्के शेड से कलर करें। इसी तरह बालों के आखिरी सिरों पर भी लाइट शेड कलर इस्तेमाल करें।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत: Shutterstock

About the Author

... Read More