Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में फ्रेश लुक के लिए ट्राई करें ये 4 ब्यूटी टिप्स !

हम यहां बता रहे हैं आपको कुछ टिप्स जो सर्दियों के कठोर मौसम में आपको ज़्यादा फ्रेश और खुशनुमा दिखाने में मदद करेंगी।

सर्दियों में फ्रेश लुक के लिए ट्राई करें ये 4 ब्यूटी टिप्स !
© Shutterstock.

Written by Sadhna Tiwari |Published : October 27, 2018 9:04 AM IST

सर्दियों में आलस, सुस्ती और देर तक सोने की इच्छा हर किसी को महसूस होती है। इसी तरह बहुत-से लोगों का चेहरा सर्दियों में सूजा हुआ या फूला हुआ दिखायी पड़ता है। इस वजह से उनके चेहरे की ताज़गी खो सी जाती है। हम यहां बता रहे हैं आपको कुछ टिप्स जो सर्दियों के कठोर मौसम में आपको ज़्यादा फ्रेश और खुशनुमा दिखाने में मदद करेंगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  1. गुलाब जल से पाएं खोयी रौनक: रूई या स्प्रे बॉटल की मदद से अपने चेहरे पर गुलाब जल या रोज़ वॉटर लगाएं। इससे आपका चेहरे खिल उठेगा और आंखों की चमक भी लौट आएगी। आंखें जो नींद की मारी और भारी-भारी दिखती हैं गुलाब जल लगाने से उन्हें काफी राहत और ताजगी मिलेगी और इस तरह आपका चेहरा अधिक फ्रेश नज़र आएगा।
  2. आई-ब्रो शेपिंग में आलस ना करें: इससे आपके चेहरे को अच्छी तरह खिलकर दिखाने वाली परिभाषा मिलेगी। साथ ही आपकी थकी-थकी आंखों जगी हुई दिखायी देने लगेगी।
  3. आइस-क्यूब की लें मदद: सर्दियों में जब आप सोकर उठते हैं, तो आपका चेहरा और आंखों के नीचे का हिस्सा खास तौर पर सूजा हुआ दिखायी पड़ता है। ऐसे में अपने चेहरे पर आइस-क्यूब रगड़ें। थोड़ी ही देर में आपका चेहरा खिल उठेगा।
  4. आई मेकअप की मदद लें: मस्कारा लगाने से आपकी आंखें अधिक रौशन और खिली-खिली नज़र आती हैं। साथ ही उनका आकार और चमक भी बेहतर दिखायी पड़ता है। इसीलिए आंखों पर मस्कारा की कोट्स लगाएं और खूबसूरत फ्रेश लुक के साथ तैयार हो जाएं।