Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सफेद बालों को काला बनाने के लिए यूज़ करें ये नेचुरल हेयर डाई, नारियल तेल में मिलानी हैं 3-4 चीजें

White balon ko kala kaise karein: अगर आप बालों पर केमिकल वाले हेयर डाई नहीं लगाना चाहते तो कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके आप घर पर ही हेयर डाई तैयार कर सकते हैं।

सफेद बालों को काला बनाने के लिए यूज़ करें ये नेचुरल हेयर डाई, नारियल तेल में मिलानी हैं 3-4 चीजें

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 5, 2024 8:45 PM IST

How to color white hair with natural ingredients: सफेद बालों को छुपाने के लिए लोग सबसे पहले पार्लर जाकर हेयर कलर कराते हैं। लेकिन, कुछ लोगों के बालों पर केमकिल वाले हेयर कलर्स के साइड-इफेक्ट्स (side effects of hair color) भी देखने मिलते हैं। दरअसल, हेयर कलर्स में मौजूद केमिकल्स (chemicals in hair colors) बालों को बहुत अधिक डैमेज (damaging hair) पहुंचा सकते हैं। इसीलिए, अगर बार-बार इन हेयर कलर्स का इस्तेमाल किया जाए तो बालों का टेक्सचर भी खराब हो सकता है और हेयर फॉल की समस्या भी इससे बढ़ सकती है।  ऐसे में सफेद बालों को कलर करने के लिए आप नारियल तेल (coconut oil for coloring white hair) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे, आपके बालों की रंगत जहां नेचुरली काली रहती है वहीं, बालों को नरिशमेंट भी मिलता है। जिससे बाल सॉफ्ट और शाइनी बनते हैं। नारियल तेल लगाने से बालों को डैमेज पहुंचने का चांस बहुत कम होता है जो इसे बालों के लिए एक सेफ रेमेडी बनाता है। (benefits of applying natural hair dyes) तो वहीं, नारियल के तेल में मौजूद हेल्दी फैट्स बालों की कंडीशनिंग करते हैं, बालों को स्ट्रेंथ देते हैं और बालों को सॉफ्ट, शाइनी और मैनेजबल बनाते हैं।

अगर आप अपने बालों को रंगने के लिए किसी नेचुरल उपाय (Natural remedies to color white hair) की तलाश में हैं तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं, उसी का तरीका यहां पढ़ें।

नारियल के तेल से यूं तैयार करें बालों के लिए नेचुरल हेयर डाई (Homemade  Hair Dye for coloring White Hair)

घर पर हेयर डाई बनाने के लिए इस्तेमाल करें ये सामग्री

3-4 चम्मच मेंहदी पाउडर (Mehndi or Henna powder)

Also Read

More News

2 चम्मच कलौंजी के दाने (Black onion seeds)

2-3 चम्मच चाय की पत्ती (Tea powder)

2 चम्मच कॉफी पाउडर ( Coffee powder)

एक कटोरी नारियल का तेल (Coconut Oil)

नेचुरल हेयर डाई बनाने का तरीका (Method of making natural hair dye at home)

किसी बर्तन में एक गिलास पानी उबलने के लिए रखें।

इसमें, कॉफी, भूने हुए कलौंजी के दानोंका पाउडर (Kalonji ka powder) और मेंहदी पाउडर मिला लें।

फिर, इसमें नारियल का तेल मिला लें।

सारी चीजों को मिक्स करके आंच से उतार लें। फिर, इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

जरूरत के अनुसार इसमें नारियल का तेल मिक्स कर सकते हैं।

फिर, इस मिश्रण को बालों में लगा लें और एक से डेढ़ घंटे तक लगा रहने दें।

उसके बाद बालों को पानी से धो लें। आप किसी माइल्ड शैम्पू (mild shampoo) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।