मिल्क पाउडर को बनाएं स्किन लाइट क्रीम

कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से स्किन की नेचुरल चमक खोने लगती है. त्वचा की देखभाल के लिए कुछ ऐसे उपाय की जरूरत होती है, जो स्किन को नेचुरल निखार दे सके. स्किन ग्लोइंग को बनाए रखने के लिए स्किन क्लीन ठीक से होनी चाहिए. त्वचा की देखभाल के लिए दूध का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 10, 2019 3:27 PM IST

त्वचा की चमक बनाए रखने के लिए स्किन लाइट क्रीम (Skin Light Cream) का इस्तेमाल किया जाता है. कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से स्किन की नेचुरल चमक खोने लगती है. त्वचा की देखभाल के लिए कुछ ऐसे उपाय की जरूरत होती है, जो स्किन को नेचुरल निखार दे सके. स्किन ग्लोइंग को बनाए रखने के लिए स्किन क्लीन ठीक से होनी चाहिए. त्वचा की देखभाल के लिए दूध का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है. दूध की जगह स्किन की सफाई के लिए मिल्क पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. मिल्क पाउडर एक तरह से स्किन लाइट क्रीम (Skin Light Cream) की तरह काम करता है. आइए जानते हैं स्किन लाइट क्रीम की तरह मिल्क पाउडर कैसे इस्तेमाल करें.

मिल्क पाउडर को स्किन लाइट क्रीम कैसे बनाएं

Make milk powder a skin light cream for Skin care

त्वचा की सफाई के लिए मिल्क पाउडर को स्किन लाइट क्रीम की तरह उपयोग करना होता है. इसके लिए आपको 2 चम्मच संतरे का जूस, 1 चम्मच ओटमील पाउडर और 1 चम्मच मिल्क पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाना है. इस मिल्क पाउडर पेस्ट को चेहरे या शरीर के जीस अंग में चमक लानी हो वहां लगाना है. पेस्ट को 20 मिनट लगा रहने दें. इसके बाद चेहरे को सामान्य पानी से धो लें. सप्ताह में इसे आप 2 से 3 बार लगा सकते हैं. कुछ ही दिनों में आपके चेहरे में चमक व निखार आने लगेगी.

मुंहासे के लिए मिल्क पाउडर का इस्तेमाल

अगर आपके चेहरे में मुंहासे या पिंपल्स की समस्या है, तो भी मिल्क पाउडर का इस्तेमाल आप कर सकते हैं. इसके लिए आपको 1 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच मिल्क पाउडर और 1 चम्मच शहद को एक साथ मिलाकर पेस्ट बनना होगा. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने तक के लिए छोड़ दें. सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी या सामान्य पानी से ठीक से सफाई कर दें. हफ्ते में 2 बार इस पिंपल्स फेस पैक को लगा सकते हैं.

ऑयली स्किन के लिए मिल्क पाउडर का इस्तेमाल

अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो मिल्क पाउडर आपकी समस्या को दूर कर सकता है. ऑयली स्किन की सफाई के लिए मिल्क पाउडर का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है. इसके लिए आपको 1 चम्मज मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच मिल्क पाउडर और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाना होगा. इस पेस्ट को भी चेहरे में लगाकर सूखने तक छोड़ दें. सूखने के बाद मिल्क पाउडर पेस्ट को सामान्य पानी से साफ कर लें. इस पेस्ट का इस्तेमाल आप सप्ताह में दो बार कर सकते हैं. एक से दूसरे के बीच कम से कम 5 दिन का अंतर होना जरूरी है.

हेल्दी और यंग स्किन के लिए फॉलो करें ये डाइट टिप्स.

https://www.youtube.com/watch?v=c2TIkwL7U8s

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source