घर पर 10 रुपये में तैयार करें कोलेजन बूस्टिंग क्रीम, कम खर्च में मिलेगी जवां स्किन

Collagen Boosting Cream : स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप घर पर ही कोलेजन बूस्टिंग क्रीम तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी विधि-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 28, 2024 9:31 AM IST

Collagen Boosting Cream : स्किन को साफ और सुरक्षित रखने के लिए इसकी अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। अगर आप अपनी स्किन की सही से देखभाल नहीं करते हैं, तो इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। मुख्य रूप से स्किन को धूल-मिट्टी, पोषक तत्वों की कमी जैसे फैक्टर से बचाने की जरूरत होती है। अगर आप अपनी स्किन की तमाम परेशानियों को दूर करना चाहते हैं, तो स्किन में कोलेजन के स्तर को बढ़ाएं। दरअसल, कोलेजन की कमी के कारण स्किन पर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। मुख्य रूप से रिंकल्स, फाइन लाइंस जैसी परेशानी हो सकती है। अगर आप अपनी स्किन में कोलेजन के स्तर को बढ़ाना चाहते हैं, तो कोलेजन बूस्टिंग क्रीम का इस्तेमाल करें। इसे आप अपने घर पर बहुत ही आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कोलेजन बूस्टिंग क्रीम बनाने की विधि बताएंगे। इसे आप बहुत ही कम खर्चे में तैयार कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कोलेजन बूस्टिंग क्रीम बनाने की विधि क्या है?

घर पर किस तरह तैयार करें कोलेजन बूस्टिंग क्रीम? 

आवश्यक सामग्री

  • एलोवेरा जेल - 2 चम्मच
  • बादाम का तेल - 1 चमच
  • विटामिन ई ऑयल - 1 चम्मच
  • शहद - 1 चमच
  • कोलेजन पाउडर - 1 से 2 चमच

विधि

कोलेजन बूस्टिंग क्रीम तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें, इसमें थोड़ा सा नारियल तेल और बादाम का तेल डालकर इसे मेल्ट करें। इसके बाद इसे ठंडा होने दें। अब इसमें एलोवेरा जेल, विटामिन ई ऑयल और शहद डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

तैयार मिश्रण को करीब 1 से 2 मिनट तक अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें कोलेजन पाउडर डालकर इसे दोबारा से मिलाएं। अब इसे एक एयर टाइट ग्लास के जार में रखें और फ्रिज में स्टोर करें।

कैसे अप्लाई करें कोलेजन बूस्टिंग क्रीम

घर पर कोलेजन बूस्टिंग क्रीम को लगाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से क्लीन कर लें। इसके बाद टॉवेल की मदद से चेहरे पर टैप करके इसे सुखा लें। अब अपनी स्किन पर क्रीम एप्लाई करें और जेंटल मसाज करें। करीब 2 से 3 मिनट तक मसाज करने से आपको काफी लाभ मिलेगा।

कोलेजन बूस्टिंग क्रीम लगाने के फायदे

कोलेजन बूस्टिंग क्रीम लगाने से स्किन को कई फायदे हो सकते हैं, आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में

  • कोलेजन बूस्टिंग क्रीम लगाने से आपकी स्किन की रिपेयरिंग होती है। यह झुर्रियों को कम कर सकता है।
  • यह क्रीम आपकी स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करके स्किन पर चमक लाने में असरदार है।
  • स्किन पर होने वाली रैशेज, महीन रेखाओं और डल होती स्किन की परेशानी को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है।
  • यह स्किन को खिला-खिला रखने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही इससे स्किन की चमक लंबे समय तक बरकरार रहती है।

स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप कोलेजन बूस्टिंग क्रीम को चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा खराब हो रही है, तो ऐसे में आपको एक बार अपने स्किन केयर एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।