
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 21, 2020 7:04 PM IST
ड्राई स्किन के लिए घर पर बनाएं एलोवेरा मॉइस्चराइजर और स्क्रब, स्किन का रुखापन होगा दूर
भले ही इन दिनों लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं और बाहर के प्रदूषण और धूल मिट्टी से दूर हैं। लेकिन फिर भी घर में रहकर बार बार खाना खाने, खराब लाइफस्टाइल और फिटनेस के अभाव में लोगों की स्किन प्रभावित हो रही है। लोगों को स्किन से जुड़ी तरह तरह की समस्याएं होती हैं। आज हम आपको एलोवेरा से स्किन को मिलने वाले तमाम लाभ के बारे में बता रहे हैं। यकीनन एलोवेरा का सही तरह से यूज़ आपको साफ, ग्लोइंग और चमकदार स्किन दे सकता है।
ड्राई स्किन के लिए एलोवेरा बहुत अच्छा मॉइस्चराइजर होता है। यह स्किन से ड्राइनेस दूर कर चेहरे को नमी देता है और पोर्स को बंद करता है। यदि आप ड्राई स्किन के लिए एलोवेरा को मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको एक पेस्ट बनाने की जरूरत है। इसके लिए थोड़े से एलोवेरा जैल में एक चुटकी हल्दी, एक चम्मच शहद, एक चम्मच दूध और कुछ बूंदें गुलाब जल की डालें और इन्हें अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर पानी से चेहरा धो लें। इस पेस्ट को आप रोज भी लगा सकते हैं।
अगर आप मार्किट का स्क्रब यूज़ नहीं करना चाहते हैं या आपका खत्म हो गया है तो आप घर पर भी एलोवेरा स्क्रब बना सकते हैं। इसके लिए आधा कप ताजे एलोवेरा जैल में एक कप चीनी और दो बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाएंं। अब इन्हें कुछ सेकेंड तक अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपनी अंगुलियों की मदद से चेहरे पर स्क्रब करें। चीनी डेड स्किन को एक्सफोलिएट और स्क्रब करने में मदद करेगी जबकि एलोवेरा स्किन को अंदर से साफ करेगा। वहीं नींबू चेहरे को चमक देने के साथ ही दाग धब्बों को भी कम करने में मदद करेगा।
जब व्यक्ति बाहर जाता है तो प्रदूषण और तनाव के चलते चेहरे पर मुंहासे होना आम बात हो जाती है। मुंहासे जब होते हैं तो जाते जाते चेहरे पर निशान छोड़ जाते हैं। ऐसे में आप एलोवेरा जैल का यूज़ कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा जैल लें थोड़ी सी मात्रा अखरोट के चूर्ण की और शहद की मिलाएं। इनका पेस्ट बनाकर पिंपल्स पर लगाया जा सकता है। शहद से एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ मिलकर एलोवेरा के हीलिंग गुण मुंहासे तो सही करेंगे ही साथ ही आपको साफ, ग्लोइंग और बेदाग त्वचा देंगे।
जिन लोगों की स्किन काफी सेंसटिव होती है उन्हें हर चीज रिएक्ट कर जाती है। ऐसे लोगों के लिए एलोवेरा जैल से बेहतर शायद कुछ नहीं है। सेंसटिव स्किन के लिए एलोवेरा जैल को लगाने के लिए भी आपको एक पेस्ट बनाने की जरूरत है। ऐसे में एलोवेरा जैल में थोड़ा सा खीरे का रस, दही और गुलाब का तेल लें और उन्हें मिलाकर एक पेस्ट बनाएंं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरा धो दें। आपको अपनी स्किन पर खुद फर्क दिखेगा।