इन आसान तरीकों से बरकरार रखें स्किन का pH लेवल, चेहरा हर वक्त करेगा ग्लो

'पीएच' से हमारा मतलब है आपकी त्वचा में हाइड्रोजन या हाइड्रोजन आयन को बनाना। स्किन तब हेल्दी होती है जब इसकी अम्लता और क्षारीयता के बीच संतुलन होता है। आदर्श रूप से, आपकी त्वचा थोड़ी अम्लीय होनी चाहिए और इसका पीएच स्तर 5.5 होना चाहिए। यहां तक ​​कि त्वचा का पीएच स्तर 4.8 और 6 के बीच में रहना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 21, 2020 6:04 PM IST

जब स्किन ज्यादा ऑयली होती है तो मुंहासे होने का डर रहता है। जबकि ड्राई स्किन वालों को रैशेज होने की संभावना रहती है। यह तब होता है जब स्किन का pH लेवल असामान्य होता है। हेल्दी, ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन के लिए आपको अपनी त्वचा के pH लेवल को सामान्य रखने की आवश्यकता है। 'पीएच' से हमारा मतलब है आपकी त्वचा में हाइड्रोजन या हाइड्रोजन आयन की को बनाना। स्किन तब हेल्दी होती है जब इसकी अम्लता और क्षारीयता के बीच संतुलन होता है। आदर्श रूप से, आपकी त्वचा थोड़ी अम्लीय होनी चाहिए और इसका पीएच स्तर 5.5 होना चाहिए। यहां तक ​​कि त्वचा का पीएच स्तर 4.8 और 6 के बीच में रहना चाहिए। आज हम आपको पीएच लेवल को सामान्य रखने के कुछ आसान और सरल उपाया बता रहे हैं।

कैमिकल युक्त साबुन और क्लींजर से बचें

अगर आप अपनी स्किन का pH लेवल सामान्य रखना चाहते हैं तो हार्ड और कठोर रसायनों वाले साबुन या क्लींजर खरीदने और उपयोग करने से बचें। कोई ऐसा सोप चुनें जिससे आपको परेफेक्ट pH लेवल मिल सके। यदि किसी क्लिनिंग उत्पाद में इसकी पैकेजिंग पर लिखे गए अवयव नहीं हैं, तो इसे खरीदने से पहले उसकी सही तरह से जांच कर ले। इसके अलावा, जब भी आप अपना चेहरा धोएं, गुनगुने या कमरे के तापमान के पानी का उपयोग करें। यानि कि बहुत ज्यादा ठंडा और गर्म पानी चुनने से बचें।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग आपकी त्वचा के पीएच स्तर को बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। इसे अपने चेहरे पर लगाने से पहले, आपको इसे पानी में मिलाकर थोड़ा प​तला घोल बनाना है। फिर आप टोनर के रूप में आधा कप एप्पल साइडर विनेगर और 4 कप पानी का उपयोग कर सकते हैं। इससे स्किन सॉफ्ट, नेचुरल और ग्लोइंग दिखती है।

सही मॉइस्चराइज़र चुनें

जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे आपकी स्किन में नेचुरल तेल और सीबम का उत्पादन करने की क्षमता कम हो जाती है। जिसके चलते आपके पीएच स्तर में असंतुलन की ओर जाता है। इसलिए, अपने चेहरे पर नमी को बरकरार रखने और इसे हाइड्रेटेड रखने के लिए एक अच्छे तेल या मॉइस्चराइज़र चुनें। जहां तक सही तेल चुनने की बात है, आप नारियल, जोजोबा, जैतून और आर्गन तेलों में से किसी को भी चुन सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source