सर्दियों में इन 2 तरीकों से रख रही हैं माधुरी दीक्षित अपनी स्किन का ख्याल, जानें धक-धक गर्ल का ब्यूटी रूटीन

माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपने स्किनकेयर टिप्स के बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे कुछ ही दिनों में लाखों लोग देख चुके हैं। माधुरी अपने स्किनकेयर रूटीन (Madhuri Dixit Beauty Routine)और अपनी सुंदरता के राज शेयर कर रही हैं। पढ़ें क्या है उनकी चमकती स्किन का राज।

सर्दियों में इन 2 तरीकों से रख रही हैं माधुरी दीक्षित अपनी स्किन का ख्याल, जानें धक-धक गर्ल का ब्यूटी रूटीन
53 की उम्र में भी 30 की अभिनेत्रियों को खूबसूरती में मात दें रही माधुरी दीक्षित, जानें धक-धक गर्ल का ब्यूटी रूटीन

Written by Jitendra Gupta |Updated : December 5, 2020 2:43 PM IST

90 के दशक की मशहूर स्टार और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Beauty Routine) अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और सुंदरता के लिए जानी जाती हैं। माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपने स्किनकेयर टिप्स के बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे कुछ ही दिनों में लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में माधुरी ने अपने स्किनकेयर रूटीन (Madhuri Dixit Beauty Routine)और अपनी सुंदरता के राज शेयर कर रही हैं। यही वो ब्यूटी रूटीन है, जो इस 53 साल की माधुरी को अभी भी 30 का दिखाने में मदद करता है। आइए जानते हैं माधुरी के इस खास ब्यूटी रूटीन के बारे में।

माधुरी ने अपने स्किनकेयर टिप्स (Madhuri Dixit Beauty Routine) को भागों में विभाजित किया है: इंटरनल और एक्सटर्नल। पहला इंटरनल, जो कि आपके खान-पान से जुड़ा है, जो आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में अंदर से मदद करता है। आइए बताते हैं आपको माधुरी के इंटरनल ब्यूटी सीक्रेट।

रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी पिएं (Water : Madhuri Dixit Beauty Routine)

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है और ये आपकी स्किन को हाइड्रेट भी रखता है, जिसके परिणामस्वरूप आपकी स्किन हेल्दी दिखाई देती है।

Also Read

More News

ऑयली फूड से करें परहेज

विभिन्न प्रकार के तेल हमारी स्किन में जमा हो जाते हैं और क्लॉग को बंद कर देते हैं, जिसके कारण मुंहासे और ब्लैकहेड्स जैसी समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं।

शुगर से बनाएं दूरी (Madhuri Dixit Beauty Routine)

पिम्पल और चेहरे पर दाने निकलने के पीछे एक मुख्य कारण है शुगर। ग्लूकोज का उच्च स्तर स्किन के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है और मुंहासे की संभावना भी बढ़ाता है।

जूस की जगह लें अधिक फल और सब्जियां

माधुरी ने बताया है कि फल में मौजूद फाइबर की मात्रा जूस की तुलना में कहीं अधिक फायदेमंद होता है और इसलिए हमें फलों का सेवन करना चाहिए।

पर्याप्त नींद लेना

दिन में कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी होती है, जो त्वचा की कोशिकाओं को फिर से रिपेयर करने में मदद करता है।

हर दिन करें एक्सरसाइज (Exercise: Madhuri Dixit Beauty Routine)

अपनी स्किन की चमक को बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है नियमित रूप से वर्कआउट करना। वर्कआउट करने से हार्मोन नियंत्रित रहते हैं जो त्वचा की परेशानियों को दूर रखते हैं।

वहीं बात करें एक्सटर्नल तरीके की तो माधुरी ने अलग-अलग उत्पादों के प्रयोग (Madhuri Dixit Beauty Routine) का तरीका बताया है, जो स्किन को हेल्दी, चमकदार बनाने में मदद करता है। उन्होंने हमेशा स्किन को साफ रखने और सोने से पहले मेक-अप उतारने पर जोर दिया है, जो स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है।

सुबह क्लींजिंग रूटीन के लिए माधुरी सनस्क्रीन के बाद ये रूटीन फॉलो करने की बात कहती हैंः  (Madhuri Dixit Beauty Routine)

  • स्टेप 1- क्लीन्ज़र
  • स्टेप 2 - एल्कोहल फ्री टोनर
  • स्टेप 3 - मॉइस्चराइजर
  • स्टेप 4 - एसपीएफ

इसके अलावा, आप रात के समय इस स्किनकेयर रूटीन को फॉलो कर सकते हैंः (Exercise: Madhuri Dixit Beauty Routine)

TRENDING NOW

  • स्टेप 1 - मेकअप हटाना
  • स्टेप 2 - क्लींजर
  • स्टेप 3 - टोनर
  • स्टेप 4 - विटामिन सी सीरम (केवल रात में)
  • स्टेप 5 - मॉइस्चराइजर

About the Author

... Read More