53 साल की उम्र में माधुरी दीक्षित दिखती हैं 30 साल की, खुद अभिनेत्री ने बताए अपने ब्यूटी सीक्रेट्स, पढ़ें यहां

माधुरी दीक्षित कहती हैं कि, स्किन को सुंदर और हेल्दी रखने के लिए उसकी देखभाल बाहरी स्तर पर भी करनी चाहिए और भीतर से भी। माधुरी के मुताबिक, हम अपनी स्किन पर क्या लगाते हैं इसके साथ ही यह बात भी मायने रखती है कि आप अपनी ऐसी डायट लें जो स्किन की खूबसूरती बढ़ाए। (Skincare tips by Madhuri Dixit)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 19, 2020 10:06 PM IST

Madhuri Dixit Beauty Secrets: माधुरी दीक्षित की खूबसूरती का कायल हर कोई है। उनकी मुस्कान, हमेशा तरोताज़ा दिखने वाला चेहरा और एनर्जी से भरपूर पर्सनालिटी ही माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के सबसे बड़े पहलू हैं। माधुरी 53 वर्ष की है लेकिन, आज भी  वह 35 साल की दिखती हैं। माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपनी ग्लोइंग स्किन (Glowing Scene) के सीक्रेट्स अपने फैंस के साथ शेयर किए। (Madhuri Dixit Beauty Secrets in hindi)

माधुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में माधुरी ने अपनी ब्यूटी और स्किन केयर रूटीन से जुड़ी कई बातें की। माधुरी दीक्षित कहती हैं कि, स्किन को सुंदर और हेल्दी रखने के लिए उसकी देखभाल बाहरी स्तर पर भी करनी चाहिए और भीतर से भी। माधुरी के मुताबिक, हम अपनी स्किन पर क्या लगाते हैं इसके साथ ही यह बात भी मायने रखती है कि आप अपनी ऐसी डायट लें जो स्किन की खूबसूरती बढ़ाए। (Skincare tips by Madhuri Dixit)

स्किन को भीतर से हेल्दी बनाने के लिए माधुरी दीक्षित करती हैं ये उपाय

  •  रोज 8 गिलास पानी पीएं। यह आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखता है।
  • डीप फ्राइड भोजन से बचें। हरी-ताज़ी सब्ज़ियां ज़्यादा खाएं।
  • इसके अलावा मीठा, शक्कर से भरी चीज़ों का सेवन कम करें। इससे पिम्पल्स की समस्या कम होती है।
  • ताज़ें फलों का सेवन करें। जूस पीने की बजाय साबुत फल खाएं।
  • भरपूर नींद लें। रोज़ाना 7-8 घंटें सोएं। इससे, आपका तनाव कम होगा और चेहरे पर फ्रेशनेस दिखेगी।
  • पॉजिटिव सोचें। नकारात्मक विचारों का असर आपकी स्किन पर भी दिखता है। इसीलिए, सकारात्मक सोचें।
  • रोज़ एक्सरसाइज़ करें।

    Bollywood actress beauty secrets माधुरी दीक्षित कहती हैं कि, स्किन को सुंदर और हेल्दी रखने के लिए उसकी देखभाल बाहरी स्तर पर भी करनी चाहिए और भीतर से भी।

स्किन को एक्सटर्नली हेल्दी रखने के लिए स्किन केयर टिप्स:

  • सोने से पहले मेकअप उतारकर सोएं। चेहरे पर टोनर या गुलाब जल लगाएं।
  • विटामिन-सी वाले सीरम (vitamin C serum,)को स्किन पर अप्लाई करें। फिर, मॉश्चराइज़र लगाएं।
  • रोज़ सुबह चेहरा साफ करें और घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं।
  • होममेड फेस मास्क लगाएं। इसके लिए शहद, नींबूं, दूध और गुलाब जल का इस्तेमाल करें।
  • जब स्किन डल और बुझी-बुझी दिखे तो चेहरे पर खीरे की स्लाइसेस लगाएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source