कियारा आडवाणी ने शेयर किए अपने स्किन केयर सीक्रेट्स !

कियारा मानती हैं, “अपनी त्वचा का ख्याल रखना ज़रूरी है, भले ही कितना भी व्यस्त रहें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : February 20, 2020 11:55 AM IST

कियारा आडवाणी का कहना है कि वह अपनी स्किन और फिटनेस का बहुत ख्याल रखती हैं। इन दिनों वेब सीरिज लस्ट स्टोरीज की एक कहानी में नज़र आ रही हैं। कियारा के मुताबिक वह इन बातों का ख्याल फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले से ही रख रही हैं।

“मेरे लिए खुद का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है। अगर मैं एक्ट्रेस नहीं होती तो भी मैं अपनी फिटनेस और स्किनकेयर का ध्यान रखती। मुझे लगता है कि हेल्दी स्किन ज़रूरी है इसीलिए अच्छा मॉश्चराइज़र और स्किनकेयर रुटीन अपनाना चाहिए। यह एक अच्छी डायट और एक्सरसाइज करने जैसा ही अहम है,” कहना है कियारा का।

कियारा अपनी स्किनकेयर कैसे करती हैं.?

कियारा मानती हैं, “अपनी त्वचा का ख्याल रखना ज़रूरी है और आप भले ही कितना भी व्यस्त रहें या कितना भी काम हो, कुछ ऐसे काम भी होते हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। अच्छी स्किनकेयर की शुरुआत क्लिंजिंग और मॉश्चराइज़िंग से शुरु होता है। एक ऐसा मॉश्चराइज़र चुनें जिसमें विटामिन ई हो, हल्का हो और हर मौसम में आपकी त्वचा के लिए बेहतर साबित हो।”

चित्रस्रोत: Instagram/@ kiaraaliaadvani

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source