... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
मुंहासे एक बड़ी समस्या है और इनका होना इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप क्या खाते हैं। यही वजह है कि स्किन प्रॉब्लम से जूझ रहे लोगों को खानेपीने का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अगर हालिया अध्ययनों की मानें तो कम ग्लाइसेमिक वाली डायट के जरिए काफी हद तक मुंहासों को रोकने में मदद मिल सकती है।
ग्लाइसेमिक इंडेक्स क्या है?
भोजन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स इस बात पर निर्भर करता है कि खाने की चीजें आपके ब्लड शुगर लेवल को कितनी तेजी से बढ़ा सकती हैं। इंडेक्स का इस्तेमाल खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल बढ़ने को लेकर किया जाता है। नीचे जानिए इंडेक्स कैसा दिखता है।
ग्लाइसेमिक इंडेक्स डायट से मुंहासे कैसे होते हैं?
कार्बोहाइड्रेट का मुंहासे होने में बड़ा रोल है। एक किटोजेनिक डायट में जिसमें कार्बोहाइड्रेट नहीं होता है मुंहासों के इलाज में मदद मिल सकती है। जाहिर है ग्लाइसेमिक फूड्स से आपका ब्लड शुगर और इंसुलिन बढ़ता है। इससे आपके सिबेशस ग्लैंड से ज्यादा सीबम पैदा होता है और छिद्र बंद हो जाते हैं और इसका परिणाम मुंहासों के रूप में नजर आता है।
लो ग्लाइसेमिक डायट से मुंहासों को कम किया जा सकता है?
साल 2007 के एक अध्ययन के दौरान 15-25 साल के 43 लोगों को 12 हफ़्तों तक लो ग्लाइसेमिक डायट दी गई। इसका यह परिणाम निकला कि उन्हें जो मुंहासे या घाव थे वो ठीक होने लगे थे।
साल 2008 के एक अन्य अध्ययन में एक ही आयु वर्ग के मुंहासो से पीड़ित 31 लोगों को इसी तरह की डायट दी गई। इससे यह पता लगाया गया कि यह डायट सीबम के उत्पादन को कैसे प्रभावित करती है। इसके परिणाम भी काफी अच्छे थे।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ- 1.Smith, R. N., Mann, N. J., Braue, A., Mäkeläinen, H., & Varigos, G. A. (2007). A low-glycemic-load diet improves symptoms in acne vulgaris patients: a randomized controlled trial. The American journal of clinical nutrition, 86(1), 107-115.
2. Smith, R. N., Braue, A., Varigos, G. A., & Mann, N. J. (2008). The effect of a low glycemic load diet on acne vulgaris and the fatty acid composition of skin surface triglycerides. Journal of dermatological science, 50(1), 41-52.
3. Pappas, A. (2009). The relationship of diet and acne: A review. Dermato-Endocrinology, 1(5), 262–267.
4. Reynolds, R. C., Lee, S., Choi, J. Y. J., Atkinson, F. S., Stockmann, K. S., Petocz, P., & Brand-Miller, J. C. (2010). Effect of the Glycemic Index of Carbohydrates on Acne vulgaris. Nutrients, 2(10), 1060–1072. https://doi.org/10.3390/nu2101060