Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रक्षाबंधन के मौके पर दिखना चाहते हैं स्टाइलिश तो ट्राई करें शहनाज़ हुसैन के नैचुरल टिप्स

पिग्मेंटेशन को कम करने का नैचुरल तरीका!

रक्षाबंधन के मौके पर दिखना चाहते हैं स्टाइलिश तो ट्राई करें शहनाज़ हुसैन के नैचुरल टिप्स

Written by Mousumi Dutta |Published : August 7, 2017 10:43 AM IST

रक्षाबंधन का अवसर हो या कोई भी त्योहार का अवसर हो लड़कियों को सजने-संवरने का मौका मिलना चाहिए। अब तो त्योहारों का मौसम आ रहा है। इसके लिए ज़रूरी है कि स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखें। अगर स्किन में कोई प्रॉब्लम हो तो सजने-संवरने पर भी रंगत खुलकर नजर नहीं आती। चिंता न करें ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन ने कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बता रही हैं जो बिल्कुल नैचुरल होने के साथ साइड इफेक्ट फ्री भी होता है। चलिये देखते हैं कैसे न इन घरेलू चीजों से आप अपने स्किन को मिनटों में निखार सकते हैं-

पिग्मेंटेशन के लिए- केला, सेब, पपीता और संतरे को एक साथ ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लें और उसको आधे घंटे तक रखें। सूख जाने के बाद सादे पानी से धो लें। इससे स्किन के डेड स्किन सेल्स निकल जायेंगे और चेहरे के काले दाग-धब्बे भी कम होने लगेंगे।

सनबर्न से स्किन जलने पर कुलिंग मास्क- खीरे के रस में दो चम्मच पाउडर का दूध और एक अंडे की सफेदी डालकर अच्छी तरह से फेंटकर पेस्ट बना लें। इसको अपने चेहरे या गर्दन पर लगाकर रखें और आधे घंटे के बाद धो लें।

Also Read

More News

ऑयली फेस के लिए- एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसको चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के बाद पानी से धो लें। ऑयली स्किन के लिए मॉश्चराइजर के जगह पर एस्ट्रिजेंट लोशन का इस्तेमाल कीजिये। बेबी पाउडर का इस्तेमाल करना सेफ होता है।

बालों को स्टाइलिश लुक देने के लिए-   अगर आपके बाल बहुत उलझे और घुंघराले हैं तो उसको शाइनी और हेल्दी लुक देने के लिए क्रीमी हेयर कंडीशनर में साफ जल मिलाकर इसे स्प्रे बोतल में डाल दें। इस मिश्रण को बालों पर छिड़काने के बाद बालों को कंघी कर लें ताकि यह बालों पर पूरी तरह फैल जाए। बाद में एक घंटा बाद बालों को ताजे तथा साफ पानी से धो डालिए।

स्रोत: अन्र्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत:सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन

About the Author

... Read More