अमूमन लड़कियों की शिकायत होती है कि अच्छे से अच्छे ब्रांड की लिप्स्टिक यूज करने के बावजूद वह जल्दी ही छूट जाती है। अमूमन जो लड़कियां व्यस्त होती हैं उनके पास तो इतना समय ही नहीं होता कि वे दिन में बार-बार लिप्स्टिक लगाएं। ऐसे में दोपहर में ही चेहरा डल और फीका-फीका नजर आने लगता है। अगर आप भी चाहती हैं कि लिप्स्टिक ज्यादा देर तक आपके होंठों पर टिकी रहे तो इन टिप्स को करें फॉलो।
महिलाओं के मेकअप किट की एक अति आवश्यक सामग्री है लिपस्टिक। बिना लिपस्टिक लगाए चेहरा बेरंग ही लगता है। लिपस्टिक यदि ठीक तरह से लगाई जाए तब तो ये आपकी सूरत पर अलग ही निखार ला देती हैं, लेकिन यदि गलत तरह से लगाया जाए तो चेहरा खूबसूरत दिखने के बजाए और भी बदसूरत दिखने लगता है।
लिपस्टिक लगाने से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आपके होंठ रुखे या फटे न हों वरना लिपस्टिक भी फटी-फटी नजर आएगी। रुखे होंठों पर पहले लिप बाम या ग्लिसरीन जरूर लगाएं, उसके बाद ही लिपस्टिक इस्तेमाल करें।
You may like to read
जब आप लिप्स्टिक लगाने लगें उससे पहले होंठों पर हल्का सा फाउंडेशन लगाएं। इससे लिप्स्टिक दिन भर होंठों पर टिकी रहेगी। अगर आप फाउंडेशन का इस्तेमाल होंठों पर करने से परहेज करती हैं तो इसकी जगह टेलकम पाउडर की हल्की सी परत भी लगा सकती हैं। इस तरह देर तक वह आपके होंठों पर टिकी रहेगी।
लिपस्टिक लगाने से पहले लिपस्टिक के रंग से एक शेड हल्का व गहरे रंग की लिप पेंसिल से होंठों पर आउट लाइन जरूर बना लें। इससे होंठों का आकार उभरकर आएगा।
लिपस्टिक का केवल एक ही कोट लगाएंगे तो वह जल्दी हल्की पड़ जाएगी। लिपस्टिक के कम से कम दो-तीन कोट तो जरूर लगाएं।
लिपस्टिक का एक कोट लगाने के बाद होंठों पर उंगलियों से हल्का सा पाउडर लगाएं, ऐसा करने से लिपस्टिक पूरी तरह सेट हो जाएगी। इसके बाद अगर आपको लग रहा हो कि लिपस्टिक हल्की लग गई है, तो एक कोट और लगा सकती हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.