
... Read More
Written By: Anshumala | Published : December 8, 2019 4:53 PM IST
लिपस्टिक लगाने से भी होते हैं कई फायदे, जानें।
महिलाएं और यंग गर्ल्स यदि लिपस्टिक ना लगाएं, तो मेकअप अधूरा सा लगता है। कुछ लड़कियों का तो यह फेवरेट मेकअप आइटम होता है। उनके पर्स में तीन-चार कलर की लिपस्टिक तो मिल ही जाएगी।लिपस्टिक लगाते ही चेहरा और होंठ जैसे खिल उठते हैं। क्या आप जानती हैं कि लिपस्टिक लगाना सेहत के लिहाज से भी काफी हेल्दी होता है? कहीं आप हैरान तो नहीं हो गईं यह पढ़कर? तो जान लीजिए, लिपस्टिक लगाने से सेहत पर कई पॉजिटिव असर (Health benefits of wearing lipstick) होते हैं, जिसके बारे में शोध में भी साबित हो चुका है। जानिए वे कौन से लाभ होते हैं, जब आप लगाती हैं अपने होंठों पर लिपस्टिक (Lipstick Benefits)।
होठों पर लिप्सटिक अप्लाई करने से मूड (Lipstick boosts mood) में सकारात्मक रूप से असर पड़ता है। तो गर्ल्स, जब आपका मूड हो ऑफ तो जरूर लगाएं लिपस्टिक। यह मूड को चुटकी में बूस्ट कर देगा।
फटे होंठ भद्दे लगते हैं। सर्दियों में इसकी समस्या काफी बढ़ जाती है। सर्दियों में कम पानी पीने से भी होठ फटते हैं। बाजार में कई ऐसी लिपस्टिक मौजूद हैं, जो प्राकृतिक तरीके से होठों को मॉस्चराइज करने का काम करती हैं। लिप बाम से भी होठों की नमी को बरकरार रख सकती हैं, लेकिन अच्छे ब्रांड और क्वालिटी के ही लिपस्टिक और लिप बाम खरीदें।
Winter Lip Care Tips : सर्दियों में नहीं फटेंगे होंठ, जब अपनाएंगी ये टिप्स
लिपस्टिक लगाने से होठ नुकसानदायक यूवी रेज से बचे रहते हैं। होठों पर लिपस्टिक लगाकर सूरज की किरणों से बचा सकती हैं। सूरज की किरणों के संपर्क में आने से होठ टैन हो जाती है, जिसके कारण होठ काले और फट जाते हैं। ऐसी लिपस्टिक का चुनाव करें, जिसमें सूरज की किरणों से होंठों को बचाने वाले एलिमेंट्स मौजूद हों।
एक अध्ययन की मानें तो जो महिलाएं लिपस्टिक लगाती हैं, वो अधिक कॉन्फिडेंट से भरी हुई नजर आती हैं। इससे लिपस्टिक ना लगाने वाली महिलाओं के मुकाबले हर जगह लिपस्टिक लगाने वाली महिलाएं अच्छा प्रर्दशन करती हैं। इससे आप अधिक खुश और आश्वस्त महसूस करती हैं।
Dark Underarms : अंडरआर्म्स के कालेपन को इन 5 उपायों से करें दूर