Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सर्दियों में खानपान और मौसम में बदलाव के कारण कई तरह की समस्याएं जन्म लेने लगती हैं। खास बात यह कि मौसम बदलने के बाद भी लंबे समय तक इनका असर दिखाई देता रहता है। यह हमारे आहार के कारण होता है। पर घबराइए नहीं इन समस्याओं का समाधान भी आहार में ही छुपा है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में होने वाली सौंदर्य संबंधी समस्याओं से कौन दिला सकता है निजात।
यह भी पढ़ें - फॉलो करें ये पांच टिप्स, नहीं नजर आएंगे बढ़ती उम्र के संकेत
हो सकती हैं ये समस्याएं
सर्दियों में अकसर बाल रूखे और बेजान लगने लगते हैं। अगर आपके स्कैल्प भी अत्यधिक ड्राय रहते है, बाल बहुत झड़ते हैं या दो मुंहे हो, चाहें आपके सिर में रूसी हो या खुजली हो, इसी तरह की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है नींबू का रस। बस जान लें कि इसे कब और कैसे प्रयोग करना है।
यह भी पढ़ें – कहीं आपका मेकअप तो नहीं पहुंचा रहा आपकी आंखों को नुकसान
1 नींबू विटामिन सी, विटामिन बी और फॉस्फोरस से भरपूर होते हैं, जो बालों की सेहत के लिए अच्छे होते है। ये बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते और उन्हें घना बनाने में मदद करते हैं।
[caption id="attachment_646005" align="alignnone" width="655"]
1 नींबू विटामिन सी, विटामिन बी और फॉस्फोरस से भरपूर होते हैं, जो बालों की सेहत के लिए अच्छे होते है। ये बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते और उन्हें घना बनाने में मदद करते हैं। ©Shutterstock.[/caption]
2 अगर नींबू के रस को नारियल तेल में मिलाकर लगाएं तो बालों का झड़ना कम हो जाता हैं, साथ ही ये बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें – चाहती हैं ग्लोइंग स्किन तो इन बातों को कभी न भूलें
3 अगर आपके बाल ड्राय और बेजान हो गए है, तो दही में नींबू का रस मिलाकर लगाएं, इससे डैंड्रफ व रूसी से छुटकारा मिलता है साथ ही बालों में चमक भी आती है।
4 अगर सिर में खुजली हो रही हो, तो भी नींबू का रस बालों में लगाने से इंफेक्शन दूर हो जाएगा और खुजली से राहत मिलेगी।
5 नींबू के रस में कैस्टर व ऑलिव ऑयल मिलाएं और बालों की मसाज करें, फिर 1 घंटे के बाद शैंपू कर लें। इससे बालों की कई समस्याओं से राहत मिलेगी।
6 अगर दो मुंहे बालों से छुटकारा पाना हैं, तो बालों के आखिरी छोर पर नींबू के रस में ऑलिव ऑयल मिलाकर लगाएं। ऐसा करने से दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।