
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : November 3, 2025 10:47 AM IST
Chehre Ki Dirt Clean Karne Ke Liye Kya Kare: हवा में मौजूद प्रदूषण हमारे शहरों को हमारे अच्छे स्वास्थ्य के प्रतिकूल बना रहे हैं। शरीर के अंगों में, सबसे पहले त्वचा इन वायु प्रदूषकों का शिकार होती है, जो न केवल त्वचा की सतह को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि त्वचा में जहरीले पदार्थों जाते हैं। रासायनिक प्रदूषकों से त्वचा पर झुर्रियां, रूखापन, सेंसिटीविटी, चकत्ते, मुँहासे, जलन या एलर्जी जैसी समस्याएं हो जाती हैं। शहरों में रहने और काम करने वाले लोगों को सुरक्षात्मक ब्यूटी केयर की जरूरत होती है।
त्वचा पर जमी अशुद्धियों और प्रदूषकों से छुटकारा पाने के लिए त्वचा की सफाई बहुत जरूरी है। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो क्लींजिंग क्रीम या जेल का इस्तेमाल करें। ऑयली स्किन के लिए क्लींजिंग मिल्क या फेस वाश का इस्तेमाल करें। ऑयली स्किन त्वचा के लिए भी क्लींजिंग के बाद फेशियल स्क्रब किया जा सकता है। ये तो सामान्य स्किन केयर रूटीन है, लेकिन आइए ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं पॉल्यूशन से आप अपनी स्किन की केयर कैसे कर सकते हैं।
क्लींजिंग के बाद रूई की मदद से समान मात्रा में विच हेजल में गुलाब जल मिलाकर त्वचा को पोंछ लें। इससे त्वचा की अच्छी तरह से सफाई हो जाती है और त्वचा तरोताजा लगती है। रूई को ठंडे गुलाब जल में भिगोएं और इससे त्वचा को टोन करें, तेज-तेज थपथपाएं। इससे त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और उसे चमकदार बनाता है। त्वचा को अच्छी तरह से टोन करने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर रैशेज या फुंसी हो तो चंदन के पेस्ट में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।
स्क्रब से एक्सफोलिएशन त्वचा को गहराई से साफ करता है। हफ्ते में दो बार ग्रीन टी की पत्तियों का पाउडर बनाकर उसमें दही और थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाएं। चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। धीरे से रगड़ें और पानी से धो लें। या फिर तिल, सूखे पुदीने के पत्ते और शहद लें। तिल को दरदरा पीस लें और पुदीने के सूखे पत्तों का पाउडर बना लें। शहद में मिलाकर त्वचा पर लगाएं। तिल त्वचा को ठंडा रखते हैं और पुदीना जहरीले तत्वों को कम करता है, जबकि शहद स्किन को मॉइस्चराइज करता है। इसे त्वचा पर धीरे से मलें और पानी से धो लें।
प्रदूषक तत्वों से बचने के लिए कवर क्रीम का इस्तेमाल करें। यह अवरोधक का काम करती है। चंदन युक्त कवर क्रीम बेहतर होती है, क्योंकि यह फाउंडेशन की तरह ट्रांसपेरेंट प्रोटेक्टिव कवर होती है। चंदन से त्वचा को ठंडक मिलती है और त्वचा में जलन नहीं होती है और न ही त्वचा फटती है। यह हर तरह की स्किन के लिए उपयोगी है। आप सनब्लॉक क्रीम भी लगा सकते हैं।
आप रोजाना योग करें। व्यायाम या 'आसन' शरीर को मजबूत बनाने, उसे लचीला, कोमल और जवां बनाने के लिए फायदेमंद होते हैं। सांस लेने के जुड़े व्यायाम करने से ऑक्सीजन प्रक्रिया को ठीक रखते हैं, ऑर्गन सिस्टम को साफ करते हैं और शरीर व मन को आराम देते हैं। थकान का अहसास नहीं होता है। शरीर व मन में जोश भरा रहता है। योग के अनुसार शरीर आत्मा का मंदिर है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
त्यौहारों में आप अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखें और केमिकल के इस्तेमाल से बचें।
आप अपनी डाइट पर ध्यान दें, रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करें, स्किन टाइप के हिसाब से स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, ओवर मेकअप न करें और योगा करें।
रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और दिन में तीन से चार पर साफ पानी से अपना चेहरा धोएं।
अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो ये शरीर की गर्मी को कम करता है और एक्ने-पिंपल्स की समस्या को बढ़ने से रोकने के साथ नेचुरल ग्लो लाने का काम करता है।