
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 5, 2020 11:35 AM IST
हेयर फॉल के घरेलू नुस्खे, लैवेंडर ऑयल के फायदे।
Hair Fall Natural Remedies: बालों का झड़ना यानि हेयर फॉल (Hair Fall) एक ऐसी समस्या है जिसके, कई कारण हो सकते हैं। आजकल, प्रदूषण की चपेट में आने का कारण स्टुडेंट्स और बच्चों को भी बाल झड़ने की समस्या होती है। तो वहीं किसी बीमारी और पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हेयर फॉल हो सकता है। हेयर फॉल जैसी हेयर रिलेटेड प्रॉब्लम्स से राहत पाने के लिए जिन नैचुरल इसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल किया जाता है। उनमें, लैवेंडर ऑयल भी एक है। यह हेयर फॉल की समस्या को कम करता है। (Hair Fall Natural Remedies in hindi)
झड़ते बालों की समस्या (Hair Fall Natural Remedies) से परेशान लोग हेयर लॉस से राहत के लिए लैवेंडर ऑयल लगा सकते हैं। यह अरोमाथेरेपी में इस्तेमाल होने वाला एक प्रमुख तेल है। जिसे, मानसिक तनाव को दूर करने और ब्यूटी प्रॉब्लम्स कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। दरअसल, लैवेंडर तेल से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे, सिर की त्वचा यानि स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से बालों का झड़ना कम होता है और हेयर फॉल भी रूकता है।
रात में लैवेंडर ऑयल से सिर की मसाज करें। अगले दिन माइल्ड शैम्पू से बालों को साफ करें। 2-3 दिन में एक बार इस तरह से स्कैल्प और बालों की मसाज करते रहें। इससे, हेयर फॉल की समस्या कम होगी।
लैंवेडर ऑयल से बालों की हेयर कंडीशनिंग भी होती है। इसीलिए, अगर आपके बाल मैनेजबल नहीं हैं तो, आप लैवेंडर ऑयल से उसपर मसाज कर सकते हैं। यह चिपचिपे और बिखरे बालों के लिए एक अच्छा नुस्खा है।
दो चम्मच बादाम के तेल में 15-16 बूंदें लैवेंडर ऑयल डालें। इसे, मिक्स करें। अब, तेल को हल्का गुनगुना करें और बालों की मसाज करें। फिर, इसे घंटे भर के लिए बालों में लगा रहने दें। फिर, इसे किसी माइल्ड शैम्पू से साफ करें।