... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : December 28, 2017 10:58 AM IST
चेहरे की शेविंग न केवल आपकी त्वचा से उन छोटे-छोटे बालों को साफ करती हैं बल्कि आपके चेहरे को एक बहुत खूबसूरत चमक मिलती है। साथ ही मेकअप और प्रॉडक्ट्स आपकी त्वचा में बेहतर तरीके से अवशोषित होती है। लेकिन अगर आप हमेशा अपने चेहरे के बालों को शेविंग को लेकर उलझन में रहती हैं, तो आपके उन्हें सवालों को के जवाब दे रही हैं डर्मटालजिस्ट डॉ. सेजल शाह।
क्या शेविंग के समय चेहरे को चोट लग सकती है?
अपने चेहरे के बालों को शेविंग करते समय चोट नहीं लगती है, लेकिन आपको यह कोशिश करनी पड़ती है कि आप सही रेज़र खरीदें और इसे सही ढंग से इस्तेमाल करती हैं।
क्या शेविंग के बाद चेहरे के बाल मोटे हो जाते हैं?
चेहरे के बाल मोटे या गहरे नहीं होते। यह उसी तरह दोबारा उगेगें जैसे कि आपके शरीर के अन्य हिस्सों के बाल उगते हैं।
कितनी बार आपके चेहरे की शेविंग कर सकते हैं?
आप हफ्ते में 1 या 2 बार शेविंग कर सकते हैं, उससे अधिक नहीं।
आपके चेहरे के बालों की शेविंग करने के लिए किस उपकरण की ज़रूरत पड़ती है?
आपको एक ब्लेड रेज़र की आवश्यकता होगी। यह सबसे अच्छा है कि आप रेजर का उपयोग करें, जिसके रेज़र का सिर स्लोपी हो। रेज़र के सिर पर कोई घुमाव या कर्व नहीं है, तो आपको अपनी त्वचा पर चोट लगने का डर होता है।
क्या आपके चेहरे और पैरों पर एक ही रेज़र का उपयोग करना ठीक है?
अपने पैरों पर रेजर का इस्तेमाल करें। चेहरे के बालों की शेविंग के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए रेज़र बाज़ार में उपलब्ध हैं।
क्या आपको शेविंग के लिए कोई क्रीम या लोशन का इस्तेमाल करना चाहिए?
आपके चेहरे के बालों की शेविंग के लिए आपको अपनी त्वचा गीली करने या लोशन का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है। आप इसे सूखी त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
Read this in English.
अनुवादक:Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत: Shutterstock