
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : June 4, 2021 6:31 PM IST
आपकी स्किन चाहे ड्राई हो या ऑयली, स्किन को मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी है।
सॉफ्ट, ग्लोइंग और हेल्दी स्किन हर कोई पाना चाहता है। लेकिन आपको क्या लगता है ये सिर्फ ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के यूज से संभव है? अगर आप स्किन को हेल्दी और सॉफ्ट रखने के लिए सिर्फ महंगे महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स पर भरोसा करते हैं तो सही नहीं हैं। स्किन को हेल्दी रखने के लिए आपको अंदर से काम करने की जरूरत है। कोरियन ब्यूटी टिप्स दुनियाभर में मशहूर है। अगर आप कोरिया के लोगों का ब्यूटी सीक्रेट जानेंगे तो पता चलेगा कि यहां के लोग खानपान के साथ ही बैलेंस लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं। आजकल कोरिया का 'मिरर स्किन ट्रेंड' काफी ट्रेंड कर रहे हैं और लोग इसे फॉलो भी कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं क्या है 'मिरर स्किन ट्रेंड' और क्या है इसका मतलब-
'मिरर स्किन ट्रेंड' का मतलब होता है एकदम शीशे जैसी चमकती हुई स्किन पाना। इस ट्रेंड का मतलब है हेल्दी स्किन रुटीन और लाइफस्टाइल फॉलो करना। ताकि स्किन को जब शीशे में देखा जाए तो वो मिरर की तरह रिफलेक्ट करे। इस रुटीन में कुछ टिप्स को फॉलो करने से बेदाग, निखरी हुई और ग्लोइंग स्किनबनती है। इसमें न ही किसी तरह का मेकअप लगाया जाता है टोर न ही कोई स्किन केयर प्रोडक्ट या ट्रीटमेंट किया जाता है। इसे आप एक तरह से नेचुरल स्किन केयर रुटीन भी कह सकते हैं। तो आइए जानते हैं 'मिरर स्किन ट्रेंड' को फॉलो करने के लिए क्या करना होगा?