
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 7, 2019 9:33 AM IST
खट्टे फलों के रस में मौजूद साइट्रिक एसिड हमारे दांतों की उपरी परत, यानि टूथ एऩेमल को कमज़ोर कर देता है। इसके चलते दांतों की सफेद चमक कम होने लगती है और दांतों पर दाग-धब्बे दिखने लगते हैं।
नींबू (Lemon) के बहुत सारे फायदे हैं। यह विटामिन सी का भंडार है और इसीलिए यह हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने और स्किन की हेल्थ को सुधारने के अलावा वेट ल़ॉस में भी मदद करता है। यही नहीं यह हमारे भोजन को एक फ्रेश और स्वादिष्ट ज़ायका भी देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत अधिक नींबू का रस पीने से आपके दांत ख़राब हो सकते हैं। ( Lemon for Teeth)
बहुत ज़्यादा नींबू पानी पीने से दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। विभिन्न स्टडीज़ में यह बात कही गयी है कि ऐसे फल जिनमें साइट्रिक एसिड की मात्रा अधिक होती है, उनके रस या जूस पीने से दांतों को नुकसान पहुंच सकता है।
गौरतलब है कि संतरा, नींबू, चकोतरा और मौसमी जैसे फल साइट्रिक एसिड का स्रोत हैं। इन सभी फलों का स्वाद खट्टा होता है, साइट्रिक फलों के रुप में इनकी पहचान का एक तरीका यह भी है। नींबू का रस या संतरे का जूस (जो कि नींबू की तुलना में कम खट्टा और नींबू से थोड़ा अधिक मीठा होता है) पीने से दांतों को क्षति पहुंचती है।
खट्टे फलों के रस में मौजूद साइट्रिक एसिड हमारे दांतों की उपरी परत, यानि टूथ एऩेमल (tooth enamel) को कमज़ोर कर देता है। इसके चलते दांतों की सफेद चमक कम होने लगती है और दांतों पर दाग-धब्बे दिखने लगते हैं।
इन स्टडीज़ के अनुसार बहुत अधिक मात्रा में नींबू का रस या खट्टे फलों का सेवन करने से ही साइट्रिक एसिड की बहुत अधिक मात्रा दांतों के सम्पर्क में आती है। रोज़ान एक गिलास नींबू पानी पीने वाले लोगों को इससे डरने की ज़रूरत नहीं। इसी तरह कम मात्रा में संतरे या मौसमी का जूस पीने से भी नुकसान से बचा जा सकता है।
साइट्रिक एसिड के नुकसान से बचने और इसके प्रभाव को कम करने के लिए आप नींबू के जूस को दूसरे फलों में एक एक्सट्रा एडेड फ्लेवर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी तरह केवल संतरे-मौसमी का जूस पीने की बजाय आप उन्हें सेब, अनानास या अन्य किसी फल के साथ मिक्स करके जूस बनाएं और पीएं।
यह भी पढ़ें- व्रत के दौरान प्याज़-लहसुन क्यों नहीं खाते, क्या कहता है आयुर्वेद!