... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : April 24, 2019 4:50 PM IST
बालों का उलझना कोई नई बात नहीं है पर ये लगातार रूखे और उलझे हुए रहने लगें, तो इससे वे कमजोर पड़ जाते हैं और टूटकर गिरने लगते हैं।© Shutterstock.
बालों का उलझना कोई नई बात नहीं है। पर अगर ये लगातार उलझे हुए रहने लगें तो इससे ये कमजोर होकर टूटने लगते हैं। गर्मियों में तो यह समस्या और भी ज्यादा रहने लगती है। बालों को उलझने से बचाने के लिए कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट सुझाए जाते हैं। पर आपको यह जानना चाहिए कि आखिर बाल उलझने की मूल वजह क्या है। इस वजह को जानकर आप अपने बालों को उलझने से बचा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - सेहत की चमक दिखेगी चेहरे पर, जब डायट में शामिल करेंगे पपीता
हो सकती है पानी की कमी
सिर्फ शरीर के लिए ही नहीं बालों के लिए नमी बनी रहना बहुत जरूरी है। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो बाल भी उलझने लगते हैं। रूखे बाल आपस में बुरी तरह उलझ जाते हैं और उन्हें सुलझाना मुश्क़िल होता है। जब बाल अच्छी तरह हाइड्रेटेड नहीं रहते, तो बाल कमज़ोर और संवेदनशील हो जाते हैं, जिससे वे बीच से ही टूटने लगते हैं। इसलिए नियमित रूप से बालों को कंडिशन करें और बीच-बीच में मॉइस्चराइज़िंग हेयर मास्क का भी इस्तेमाल करें। ढेर सारा पानी और लिक्विड पिएं, ताकि शरीर के साथ आपके बाल हाइड्रेटेड रहें।
यह भी पढ़ें – गर्मियों में कम पिया पानी, तो बढ़ सकता है मोटापा, जानें विस्तार से
बीयर शैंपू
अल्कोहल युक्त हेयर केयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। शैम्पू, कंडिशनर से लेकर हेयर स्टाइलिंग प्रॉडक्ट्स तक में अल्कोहल मुक्त का लेबल देखकर ही प्रॉडक्ट्स ख़रीदें। क्योंकि अल्कोहल युक्त प्रॉडक्ट्स के नियमित इस्तेमाल से बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं और इसलिए आपस में उलझने भी लगते हैं।
यह भी पढ़ें – कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे फूड सप्लीमेंट के ट्रैप में
बालों को खुला छोड़कर सोने पर
बाल खुले रखकर सोने से वे यक़ीनन ही उलझ जाएंगे। इसलिए ढीली-ढाली चोटी बनाकर सोएं और यदि आप सहज न हों, तो शुरुआत करने के लिए ढीली पोनी बना सकती हैं।
कंघी का सही तरीका जानें
कई बार सुबह जल्दबाज़ी में हम बालों को कंघी करना भूल जाते हैं। बालों में हाथ फिराकर बाल तो थोड़े-बहुत सेट हो जाएंगे, लेकिन कंघी न करने पर बालों की सेहत ज़रूर बिगड़ जाएगी। लंबे समय तक कंघी न करने पर बालों में गांठ भी पड़ जाती है। दिन में कम से कम दो बार कंघी ज़रूर करें। इससे बाल जल्दी उलझेंगे नहीं। चौड़े दांतोंवाली कंघी का इस्तेमाल करें, ताकि बाल कम से कम टूटें। रात को कंघी करे बिना सोने से भी बाल उलझ सकते हैं। इसलिए रात को सोने से पहले उन्हें सुलझाना न भूलें।
बाल पोंछने का गलत तरीका
कुछ लोग बाल धोने के बाद उन्हें तेजी से रगड़ते हैं या झाड़ते हैं। यह बहुत गलत तरीका है। इससे बाल टूटते हैं और उनकी नेचुरल नमी को भी नुकसान पहुंचता है। जरूरी है कि बालों को तौलिया से बहुत नर्मी से पोंछा जाए, धूप में बैठकर या कूलर के सामने बाल सुखाना भी बालों को नुकसान पहुंचाता है। इससे न केवल बाल उलझते हैं, बल्कि कमजोर होकर टूटने भी लगते हैं।