Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कम उम्र में बाल सफेद होने पर इन बातों पर दे ध्यान

चिंता न करें, बस अपने सफेद बालों को उखाड़ने का काम न करें।

कम उम्र में बाल सफेद होने पर इन बातों पर दे ध्यान

Written by Editorial Team |Published : May 26, 2017 11:11 AM IST

आपकी उम्र अभी केवल 30 साल की हैं, और आपके 1-2 बाल सफेद होने लगें। तो आप क्या करेंगे? यहां तो उन बालों को खींचकर निकाल देंगें या हेयर डाई लगाएंगे? लेकिन इन बालों को खींचने के बाद बाकी बाल भी सफेद होने लगते हैं। हेयर एंड ब्यूटी एक्सपर्ट जेनेट फर्नांडिज़ दे रही हैं कुछ टिप्स जो आपको तब करनी है फॉलो जब दिखे पहले सफेद बाल।

बालों को न काटें:  बहुत-सी महिलाएं उम्र बढ़ने के साथ अपने बालों को छोटा कटवा लेती हैं। बालों का सफेद रंग जड़ों के आसपास अधिक और जल्दी-जल्दी दिखता है। इसीलिए आपके बालों की लम्बाई अधिक रखने से आपके बाल सफेद बालों को छिपाने में मदद करते हैं। इसलिए अपने बालों को छोटा न काटें और ना ही लेयर या टेक्स्चर वाले कट कराएं। अगर बाल कटाने हों तो ब्लंट कट करें।

ऑयल-बेस्ड हेयर डाइज़ लगाएं:  यदि आप अपने बालों को कलर करना चाहते हैं, तो ऑयल-बेस्ड हेयर डाइज़ का उपयोग करें। तेल आधारित डाइज़ में अतिरिक्त शाइन प्रदान करते हैं और बिखरे हुए सफेद बालों को मैनेज करने में मदद भी करते हैं। इसके अलावा, सप्ताह में एक बार कलर प्रोटेक्टिंग शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करें, ताकि आपके बालों का रंग लंबे समय तक बना रहे।

Also Read

More News

हिना लगाएं:  आप एक अस्थाई समाधान के तौर पर अपने बालों पर मेंहदी या हिना लगा सकते हैं। यह बालों को अच्छा पोषण देता है। बालों का रंग बनाए रखने के लिए आपको इसे निश्चित अंतराल पर लगाएं।

बोर-ब्रिसल ब्रश का इस्तेमाल करें:  अगर आपके बाल जड़ों से सफेद हो रहे हैं, तो आपको बोर-ब्रिसल ब्रश (boar-bristle brush) इस्तेमाल करना चाहिए। यह बालों को नीचे रखता है और इसके रेशे आम हेयरब्रश की तुलना में आपके बालों को अधिक कसकर पकड़ते हैं। इस तरह का ब्रश बालों को चमकाने में भी मदद करता है और ब्लो-ड्राई के बाद भी आपके बाल अपनी जगह पर रहते हैं।

कैफीन कम लें:  कैफीन का सेवन कम करने से और उसकी जगह एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर ग्रीन टी पीने से आपको फायदा होगा। स्वस्थ और मजबूत बालों के लिए, आहार में फॉलिक एसिड वाली सब्ज़ियों की मात्रा बढ़ाना आवश्यक है।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत- Shutterstock Images

About the Author

... Read More