... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : November 29, 2018 3:33 PM IST
Image credits by: टी ट्री ऑयल प्रभावी रूप से बेंजायल पेरोक्साइड, जीवाणुरोधी, और एंटीमाइक्रोबायल यौगिकों की उपस्थिति से होने वाली मुंहासे जैसी समस्या का उपचार करने के लिए एक शानदार प्राकृतिक उपचार है। © Shutterstock.
टी ट्री ऑयल, ऑस्ट्रेलिया के देशी पेड़ मेललेका अल्टरिफोलिया से निकाला जाने वाला तेल है। नाम सुनकर कुछ लोगों को लग सकता है कि शायद यह चाय के पेड़ से निकलता होगा, जबकि इसका चाय के पेड़ से कोई संबंध नहीं है।
यह भी पढ़ें - क्या पीरियड्स में रात में बाल धोना होता है नुकसानदायक? जानें सच्चाई
टी ट्री ऑयल को वायरस, बैक्टीरिया और कवक (फंगस) से होने वाले संक्रमण और बीमारियों का इलाज करने के लिए खास माना गया है। इसके खास गुणों के कारण यह सौंदर्य एवं स्वास्थ्य उत्पादों का मूल तत्व बन गया है। इस का दैनिक प्रयोग न केवल आपकी त्वचा को स्वस्थ रखेगा, बल्कि आपके बालों और स्वास्थ्य से संबंधित बीमारियों से भी निजात दिलाएगा।
स्किनकेयर के लिए है बहुत खास टी ट्री ऑयल
मुंहासे का इलाज: टी ट्री ऑयल प्रभावी रूप से बेंजायल पेरोक्साइड, जीवाणुरोधी, और एंटीमाइक्रोबायल यौगिकों की उपस्थिति से होने वाली मुंहासे जैसी समस्या का उपचार करने के लिए एक शानदार प्राकृतिक उपचार है। यह न केवल त्वचा पर तुरन्त निकले हुए मुंहासे ठीक कर देता है, बल्कि भविष्य में दोबारा निकलने से भी रोकता है। सौंदर्य उत्पादों का निर्माण करने वाली कई कंपनियां एंटी एक्ने क्रीम तैयार करने में इस तेल का उपयोग करती हैं।
यह भी पढ़ें – दिन में कितनी बार फेस क्लींजिंग करना होता है ठीक
ऐसे करें प्रयोग करें
आधा कप पानी लें और टी ट्री ऑयल की 3-4 बूंदें डालें। इसे कॉटन के टुकड़े से मुंहासों पर लगाएं और 20-25 मिनट तक छोड़ दें। सूखने के बाद मॅइस्चराइज़र लगाएं और अपना चेहरा न धोएं।
शहद और दही के साथ : टी ट्री ऑयल की 2-3 बूंदें, एक बड़ा चम्मच शहद और एक चम्मच दही में मिलाएं। इस मिश्रण को अपने मुंहासे पर लगभग 20 मिनट तक लगाएं और उसके बाद चेहरा धो लें।
नारियल/बादाम तेल के साथ : टी ट्री आयल की 2-3 बूंदों के साथ एक चम्मच नारियल/बादाम का तेल मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और धो दें।
त्वचा को करता है मॉइस्चराइज
टी ट्री ऑयल शुष्क और सिकुड़ी हुई (पैची) त्वचा को ठीक करने में मदद करता है। त्वचा को कोमल बनाने के लिए यह एक प्राकृतिक उपाय है। ऐड़ी, घुटनों और कोहनी जैसी जगहों पर मालिश करने से त्वचा पर काफी निखर जाती है। यह भी पढ़ें– जानिए क्या है जिलेटिन और कैसे किया जाता है सेहत के लिए इसका इस्तेमाल
ग्लिसरीन के साथ: टी ट्री ऑयल में थोड़ी ग्लिसरीन मिलाएं और इसे शुष्क त्वचा पर लगाएं।
नारियल/बादाम के तेल के साथ: टी ट्री ऑयल की 1-2 बूंदों को एक चम्मच नारियल/बादाम के तेल में मिलाएं। शुष्क जगह पर हल्के से मालिश करें और 15 मिनट के बाद धो लें।
काले दाग धब्बे करे दूर
टी ट्री ऑयल चेहरे पर काले दाग धब्बों से निपटने के लिए एक कारगर उपाय है। रेगुलर शहद में इस तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। शुष्क त्वचा पर रूई की मदद से इस मिश्रण को लगाएं। इसे लगभग 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। यह उपाय पैरों पर पड़े काले धब्बों को हटाने के लिए भी कारगर है।
त्वचा में आता है नेचुरल ग्लो
टी ट्री ऑयल एक स्वस्थ और चमकदार त्वचा के लिए प्रकृति के रहस्यों में से एक है। यदि त्वचा साफ और हाइड्रेटेड है, तो चेहरे पर चमक दिखाई देगी। एक टमाटर पीसकर इसमें टी ट्री आयल और जोजोबा तेल डालें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे लगभग 15 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह लेप सूर्य की किरणों के प्रभाव और काले दाग धब्बों को हटाने में मदद करेगा।
हटाता है ब्लैकहेड्स
टी ट्री ऑयल के एंटीमिक्राबियल गुण न केवल मुंहासे ठीक करने में मदद करते हैं, बल्कि काले दाग धब्बों को हटाने में भी मदद करते हैं। मुल्तानी मिट्टी में इस तेल की कुछ बूंदें और थोड़ा पानी डालें और गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद इसे धो लें।
बेहतरीन मेकअप रीमूवर
चेहरे से मेकअप हटाने के लिए टी ट्री ऑयल का उपयोग किया जा सकता है। इस मेकअप रीमूवर को तैयार करने के लिए, टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें एक कैनोला या नारियल के तेल में डालें। इन दो तेलों को अच्छी तरह से मिलाएं और इसे एक जार में स्टोर करके रखें। मेकअप को हटाने के लिए इस तेल को सूती कपड़े पर डालें और इसे चेहरे पर लगाएं। यह मेकअप रिमूवर आपकी त्वचा को शुष्क नहीं करेगा।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.