Benefits of Gelatin : जानिए क्‍या है जिलेटिन और कैसे किया जाता है सेहत के लिए इसका इस्‍तेमाल

जिलेटिन प्रोटीन का एक प्रकार होता है जिसे जानवरों की हड्डी, मांस और टिश्‍यू से निकले कोलेजन से प्राप्‍त किया जाता है। जिलेटिन को अलग-अलग तरीकों से इस्‍तेमाल‍ किया जा सकता है। जिलेटिन का सेवन हेल्‍थ को कई तरह के लाभ (Benefits of Gelatin) देता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : March 2, 2021 1:44 PM IST

जिलेटिन (Gelatin or gelatine)  एक पारदर्शी, रंगहीन, स्वाद रहित भोजन घटक होता है जो मुख्य रूप से ग्लाइसिन और प्रोलिन नामक एमिनो एसिड से बना है। यह सामान्यतः हड्डियों, रेशेदार ऊतकों और जानवरों के अंगों से प्राप्त किया जाता है। यह एमिनो एसिड त्वचा, बाल और नाखून के उचित विकास के साथ-साथ प्रतिरक्षा कार्य और वजन के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जिलेटिन को अलग-अलग तरीकों से इस्‍तेमाल‍ किया जाता है। इसे पाउडर, कैप्सूल, जैली और अन्य खाद्य उत्पादों के रूप में भी ग्रहण किया जा सकता है। जिलेटिन, प्रोटीन का उत्कृष्ट स्रोत होने के साथ-साथ तांबा, सेलेनियम (selenium) और फॉस्फोरस सहित कई विटामिन, खनिजों (minerals) और कार्बनिक यौगिकों का अच्छा स्रोत है।

यह भी पढ़ें - मुंबई में 38 हजार से ज्‍यादा लोग एचआईवी संक्रमित

यहां से मिलता है जिलेटिन (Source of Gelatin in hindi)

जिलेटिन को जानवर उत्पादों से कोलेजन निकालने के लिए बनाया जाता है। कोलेजन एक रेशेदार प्रोटीन  होता है, जो जानवरों में मांसपेशियों, हड्डियों और त्वचा को आपस में जोड़ता है।

इसका प्रयोग बालों की गुणवत्ता में सुधार लाने और खेल से संबंधित चोट का इलाज करने के लिए किया जाता है। इसके अतिरिक्त जिलेटिन का उपयोग खाद्य पदार्थों, सौंदर्य उत्पादों और दवाइयों के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़ें - अपनाएंगे ये टिप्‍स तो इस बार सर्दियों में नहीं बढ़ेगा आपका वजन

विशेष रूप से जिलेटिन में कोलेजन होता है। कोलेजन  उन पदार्थों में से एक है जो उपास्थि (cartilage) और हड्डी बनाते हैं। यही कारण है कि कुछ लोग सोचते हैं कि जिलेटिन गठिया  और अन्य जोड़ों की स्थितियों में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें – इन पांच कारणों से उम्र से पहले ही खराब हो रहे हैं घुटने

सेहत के लिए जिलेटिन के उपयोग (Gelatin Uses for Health in hindi)

  • शरीर को कोलेजन प्रदान करने में।
  • त्वचा, बाल और नाखून में वृद्धि में मदद।
  • सेल्युलाईट में सुधार।
  • त्वचा को लोचदार और चमकदार बनाने में।
  • मांसपेशियों को मजबूत बनाने में।
  • पाचन में सुधार।
  • खाद्य उत्पादों, दवाओं और सौंदर्य प्रसाधनों में।
  • मार्शमैलो और ड्रग कैप्सूल की कोटिंग  में।

जिलेटिन के फायदे (Benefits of Gelatin in hindi)

  • वजन कम करने के लिए जिलेटिन (Gelatin for weight loss) का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। जब आप जिलेटिन का सेवन करते हैं तो इससे बार बार भूख नहीं लगती है और पेट भरा हुआ महसूस होता है।
  • जिन लोगों को घुटनों में या जोड़ों में दर्द की शिकायत होती है वो लोग भी जिलेटिन का सेवन कर सकते हैं। एक शोध के अनुसार जिलेटिन में कोलेजन पाया जाता है जो ऑस्टियोअर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डी रोग का कम करता है।
  • डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए जिलेटिन वरदान माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड इंसुलिन बनाने में मदद करता है।
  • क्‍योंकि जिलेटिन में प्रोटीन की अच्‍छी खासी मात्रा होती है इसलिए जिन लोगों को दांत संबंधी समस्‍याएं होती हैं उनके लिए भी जिलेटिन का सेवन फायदेमंद होता है। जिलेटिन से न सिर्फ दांतों की सड़न दूर होती है बल्कि इससे कैविटी और दांतों के टिश्यू भी एक्टिव होते हैं।
  • पाचन संबंधी समस्‍याओं या पेट संबंधी रोगों से निजात पाने में भी जिलेटिन लाभकारी होता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source