बहुत से लोग नहाने के बाद बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं। कभी पार्लर जाने पर नई हेयर स्टाइल बनवाना हो तो भी पार्लर में बालों को नया हेयर स्टाइल देने के लिए उन पर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते और करवाते हुए आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
हेयर ड्रायर का अधिक इस्तेमाल करने से आपके बालों की प्राकृतिक सुंदरता गायब हो जाती है। वहीं इसके रोजाना इस्तेमाल से बालों में डैंड्रफ की समस्याएं बढ़ सकती है और बाल रूखे व बेजान होकर टूटने लगते हैं।
हेयर ड्रायर से निकलने वाली हीट आपके बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाती है और बालों को दो मुंहा भी बनाती है।
हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते वक्त आपको इसे आपने बालों से 6 से 9 इंच की दूरी पर रखना चाहिए। हेयर ड्रायर को बालों के ज़्यादा पास में रखकर इस्तेमाल करने से बालों में रूखापन बढ़ जाएगा और वे जल्दी टूटने भी लगेंगे।
हेयर ड्रायर प्रयोग करने से पहले बालों में नरिशमेंट सीरम लगा लें ताकि ड्रायर की हीट से बालों को ज्यादा नुकसान भी न पहुंचे और बाल मुलायम हो सकें।
आपके बालों के प्रकार के अनुसार ही हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करना बेहतर होगा। जैसे कि बाल कर्ली हैं, रूखे हैं, सॉफ्ट हैं या सिल्की हैं, इसके अनुसार आपको तापमान या फिर समय की आवश्यकता होगी।
रूखे बालों में जितना हो सके कम ड्रायर का इस्तेमाल करें। कोल्ड ड्रायर का इस्तेमाल करें क्योंकि इसमें आयन ज्यादा होते हैं जो पॉजिटिव होते हैं और हवा में हीट कम होती है।
अगर आपके लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल जरूरी है तो बालों की रेगुलर ऑयलिंग करें, ताकि बालों को पर्याप्त पोषण मिल सके।
चित्रस्रोत- Shutterstock.
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.